फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Now Gonda smugglers selling AK-47 and INSAS cartridges

अब एके-47 और इंसास के कारतूस भी बेच रहे गोंडा के तस्कर

Thu, 26 Oct 2017 01:28 AM IST
ब्यूूराे, अमर उजाला, अलीगढ़।
ब्यूूराे, अमर उजाला, अलीगढ़। Updated Thu, 26 Oct 2017 01:28 AM IST
विज्ञापन
Now Gonda smugglers selling AK-47 and INSAS cartridges
गोंडा पुलिस द्वारा पकड़े गए हथियार तस्कर। - फोटो : Amar Ujala
पश्चिमी यूपी में जरायम के धंधों के लिए कुख्यात गोंडा इलाके के हथियार तस्कर अब एके-47 व इंसास 7.62/25 बोर के कारतूस भी बेचने लगे हैं। बुधवार तड़के चेकिंग के दौरान गोंडा पुलिस ने नयावास नहर पुल से चार हथियार सप्लायरों को गिरफ्तार किया है, जिनसे भारी मात्रा में कारतूस और पिस्टल आदि मिले हैं। सरगना समेत सात तस्कर भागने में सफल रहे, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगा दी गई हैं। इस खुलासे पर एसएसपी ने पुलिस टीम को बधाई दी है।
विज्ञापन


एसपी देहात डॉ. यशवीर सिंह ने बुधवार को पुलिस लाइन में प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि नयावास नहर पुल पर मुखबिर की सूचना पर चेकिंग के दौरान चार पिस्टल तस्करों को गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से एक देशी पिस्टल .32 बोर, एक डबल बैरल देशी तमंचा 315 बोर, दो मैगजीन .32 बोर, 25 कारतूस एके-47 रायफल के, तीन कारतूस इंसास 7.62/25 बोर रायफल, सात कारतूस 315 बोर, 18 कारतूस 32 बोर के बरामद हुए। 
विज्ञापन


इन चारों ने बताया कि वह हथियार व कारतूस बेचने का काम करते हैं। योगेश के अनुसार वह अपने परिचित तेजवीर निवासी करील थाना मुरसान हाथरस के साथ मुरैना मध्य प्रदेश जाकर सुरेश नाम के व्यक्ति से हथियार व कारतूस लाता है। अब तक वह तीन बार में कुल 11 पिस्टलें व दो तमंचे ला चुका है। इस बार सुरेश का एक साथी महेश जिसे वह राजस्थान का बता रहा था, उससे एके-47 व इंसास के कारतूस लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसने स्वीकारा कि एक पिस्टल कपिल को, एक पिस्टल कन्हैया के माध्यम से डालू निवासी जट्टारी को व दो पिस्टल कपिल के माध्यम से लोकेश निवासी सादाबाद हाथरस को व दो पिस्टल सोनू उर्फ  काका के माध्यम से हाथरस निवासी प्रवीण को व चार पिस्टल रविन्द्र निवासी मजूपुर गोंडा के माध्यम से पवन निवासी नगला कुंजी को 12 हजार 500 रुपये व 13 हजार 500 रुपये में बेची हैं।

एक पिस्टल गाव के राऊ को भी 12 हजार में बेची है। यह पिस्टल व तमंचे 6 हजार से 9 हजार रुपये तक में सुरेश से खरीद कर लाए जाते हैं और 12 हजार या इससे अधिक रुपये मिलने पर बेचते हैं। सुरेश पिस्टल की खेप हमें रेलवे स्टेशन मुरैना पर देता है।


हमारे अन्य साथी पिस्टल कारतूस बिकवाने में सहयोग करते हैं। एसपी देहात ने बताया कि फरार अभियुक्तों की तलाश जारी है। इस मौके पर सीओ अनिल फौजदार, एसओ गोंडा शंभू तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed