फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Millions of health workers home robbery

स्वास्थ्य कर्मी के घर लाखों की डकैती

Fri, 23 Dec 2016 02:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूूराे
अमर उजाला ब्यूूराे Updated Fri, 23 Dec 2016 02:21 AM IST
विज्ञापन
Millions of health workers home robbery
Millions of health workers home robbery - फोटो : Rupesh
बेखौफ बदमाशों ने बृहस्पतिवार को महानगर के बरौली रोड पर एफएम टॉवर के पास एक स्वास्थ्यकर्मी के घर धावा बोल दिनदहाड़े डाका डाला। तीन बाइकों पर आए आधा दर्जन बदमाशों ने हथियारों के बल पर स्वास्थ्यकर्मी की पत्नी और बेटे को घर में बंधक बना लिया।
विज्ञापन

इसके बाद नकदी, जेवरात के अलावा लाइसेंसी पिस्टल और एक राइफल की मैैगजीन लूट ले गए। पुलिस ने आसपास क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया मगर कोई सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन

क्वार्सी क्षेत्र में एफएम टॉवर से सटी गुलिस्तां कॉलोनी के पास बरौली रोड पर रहने वाले कासिम रजा जवां सीएचसी के एक्सरे टेक्नीशियन हैं।
इस नवविकसित कालोनी में आसपास ज्यादा मकान नहीं हैं। दोपहर करीब दो बजे उनकी पत्नी नीलोफर घर के बाहरी हिस्से में लगी फुलवारी में पानी दे रही थीं। तभी तीन बाइकों पर आधा दर्जन युवक आकर किसी का पता पूछने लगे। नीलोफर ने पते को लेकर अनभिज्ञता जताते हुए कहा कि किसी और से पूछ लो।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी बीच पर बदमाश उनके करीब आ गए और रिवाल्वर सटाकर अंदर ले गए। 12वीं का छात्र बेटा अंदर पढ़ाई कर रहा था, उसे भी हथियार दिखाकर कब्जे में ले लिया। इस दौरान एक बदमाश बाहर दरवाजे पर निगरानी करता रहा। पांचों ने अंदर पहले मां-बेटे को स्टोर रूम में बंद किया।
यहां दो बदमाश उनकी निगरानी में लगे रहे। डरा धमकाकर घर की चाभियां लेने के बाद करीब 25 मिनट तक बदमाश घर की तलाशी लेते रहे। घर से 50 हजार की नकदी, दस तोला सोने के जेवरात, एक लाइसेंसी पिस्टल, लाइसेंसी राइफल की मैगजीन लेकर चले गए। बदमाश राइफल को बेड पर ही छोड़ गए। जाते समय दोनों को शोर न मचाने की धमकी भी दे गए। बाद में महिला के शोर पर आसपास के लोग एकत्रित हो गए। खबर पाकर पुलिस और गृहस्वामी कासिम भी आ गए।

एसपी सिटी अतुल श्रीवास्तव, सीओ तृतीय राजीव सिंह, इंस्पेक्टर क्वार्सी श्रीप्रकाश यादव ने जांच पड़ताल की। आसपास चेकिंग भी कराई गई। इस संबंध में पीड़ित की ओर से तहरीर दे दी गई है। पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed