फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Inspector slapped the young man's death

दरोगा ने युवक को मारा थप्पड़, मौत

Wed, 14 Nov 2018 01:41 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़ Updated Wed, 14 Nov 2018 01:41 AM IST
विज्ञापन
Inspector slapped the young man's death
अफजाल - फोटो : file photo
 महानगर के सिविल लाइंस इलाके में कठपुला के पास वाहन चेकिंग के दौरान ट्रैफिक दरोगा के थप्पड़ ने बाइक सवार युवक की जान ले ली। कागज न होने पर गाड़ी सीज करने पर जब इस युवक ने ऐतराज जताया तो दरोगा से कहासुनी हो गई। इसी दौरान आपा खो बैठे ट्रैफिक दरोगा ने उसके थप्पड़ जड़ दिया। इससे युवक वहीं बेसुध होकर गिर पड़ा, जिसे पुलिसकर्मियों ने अस्पताल तक ले जाने की जहमत नहीं उठाई। बाद में कुछ प्रत्यक्षदर्शी व राहगीर उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। खबर पाकर परिजन भी आ गए। बाद में शव पोस्टमार्टम केंद्र पहुंचाया गया। दूसरी ओर मृतक के परिजन मुआवजे की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन


मूल रूप से बरौली जवां का अफजाल (28) पुत्र शौकत तीन भाइयों में सबसे छोटा था। वह अपनी ससुराल नगला पटवारी में मकान बनाकर बड़े भाई लियाकत संग पत्नी सोनम व दो बेटी, एक बेटे को लेकर रह रहा था। परिजनों के अनुसार काफी समय से वह अस्थमा व क्षय रोग से पीड़ित था और उसका इलाज भी चल रहा था। इन दिनों वह एक ब्राइट फैक्ट्री में काम कर रहा था। कुछ समय से बेटी की भी तबियत खराब हो गई थी। दोपहर करीब 12 बजे वह अपनी बाइक पर अपनी व बेटी की दवा लेने जिला अस्पताल जा रहा था। वह जैसे ही कठपुला पर चढ़ने लगा तो वहां चेकिंग कर रहे यातायात पुलिसकर्मियों ने उसे रोक लिया। उसके पास गाड़ी के कागज नहीं थे। उसने अपनी बीमारी के तर्क दिए। इस बात पर बहस हुई और दरोगा ने उसकी बात बिना सुने गाड़ी सीज कर दी। इसी दौरान बहस में दरोगा ने उसे थप्पड़ जड़ दिया, जिससे वह बेसुध होकर वहीं गिर गया। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने उसे देखने या अस्पताल पहुंचाने तक की जहमत नहीं उठाई। दो प्रत्यक्षदर्शी अतर सिंह निवासी समस्तपुर हरदुआगंज व नवी अहमद निवासी जमालपुर उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। डॉक्टरों ने फौरी तौर पर माना कि वह दहशत में हृदयाघात से मरा है। इंस्पेक्टर बन्नादेवी के अनुसार मुआवजे आदि को लेकर अधिकारियों में विमर्श चल रहा है। देर रात पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार वालों को सौंप दिया गया, वहीं पिता की ओर से अज्ञात पुलिस कर्मी के खिलाफ तहरीर भी दी गई है।

विज्ञापन

वाहन चेकिंग के दौरान दरोगा पर थप्पड़ मारने का आरोप है, जिससे युवक की अस्पताल में मौत हो गई। परिजनों व डॉक्टरों ने उसे अस्थमा व क्षय रोग का पुराना रोगी बताया है। बीमारी व दहशत में उसकी मौत का अंदेशा है। उसके परिजन जो कहेंगे, उसके अनुसार नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।  -अतुल श्रीवास्तव, एसपी सिटी

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed