फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Dada's throat was cut for ten bighas of land

दस बीघा जमीन के लिए काटा था दादी का गला

Sun, 17 Dec 2017 01:45 AM IST
ब्यूूराे, अमर उजाला, अलीगढ़।
ब्यूूराे, अमर उजाला, अलीगढ़। Updated Sun, 17 Dec 2017 01:45 AM IST
विज्ञापन
Dada's throat was cut for ten bighas of land
दस बीघा जमीन के लिए काटा था दादी का गला - फोटो : Dig Vishal
थाना पालीमुकीमपुर के गांव हरनोट भोजपुर में हुई 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला की हत्या का खुलासा पुलिस ने कर दिया है। वृद्धा की हत्या उसके ही पोते ने दस बीघा जमीन के लिए की थी।
विज्ञापन


शनिवार को पुलिस लाइन स्थित सभागार में एसपी ग्रामीण यशवीर सिंह ने बताया कि पांच दिसंबर को गांव हरनोट भोजपुर निवासी कस्तूरी देवी की गला काट कर हत्या कर दी गई थी। पांच दिसंबर को कस्तूरी देवी के साथ रहने वाली उनकी बेटी सर्वेश कुमारी पत्नी स्वर्गीय वीरेश ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन


कस्तूरी देवी की गांव में किसी से रंजिश नहीं थी। उसके नाम 10 बीघा कृषि भूमि थी और एक मकान भी था। कस्तूरी देवी के साथ विधवा बेटी सर्वेश के अलावा छोटी बेटी ममता भी रहती थी, जिसे ससुराल वालों ने छोड़ दिया है। दोनों बेटियों से कस्तूरी देवी का बहुत लगाव था और उसने गांव के कुछ लोगों से कह रखा था कि वह अपनी जमीन अपनी बेटियों को देगी। इस कारण कस्तूरी देवी का पोता रिंकू पुत्र राजेंद्र सिंह कस्तूरी देवी से वह 10 बीघा जमीन अपने नाम कराना चाहता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसे शक था कि यह जमीन कस्तूरी देवी अपनी बेटियों के नाम न कर दे। पांच दिसंबर को जब सर्वेश कुमारी प्रभात फेरी गई और ममता अपनी बहन के घर अकराबाद गई थी तो रिंकू ने कस्तूरी देवी का धारदार हथियार से गला काट दिया। पुलिस ने शनिवार को गांव हरदोई बस स्टैंड से रिंकू को गिरफ्तार कर लिया। उससे हत्या में प्रयुक्त छुरा भी बरामद हुआ है। गिरफ्तार करने वाली टीम में थाना प्रभारी अजीत कुमार, सब इंस्पेक्टर रविंद्र सिंह, विजय प्रताप सिंह, सूरज भान सिंह शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed