फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   As long as there was a munna, the carriage of trains was outside the jail.

जब तक मुन्ना रहा, जेल के बाहर रहता था गाड़ियों का काफिला

Tue, 10 Jul 2018 01:31 AM IST
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़। Updated Tue, 10 Jul 2018 01:31 AM IST
विज्ञापन
 As long as there was a munna, the carriage of trains was outside the jail.
Munna Bajrangi - फोटो : अमर उजाला
बागपत जेल में मारे गए डॉन मुन्ना बजरंगी ने अलीगढ़ के जिला कारागार में भी वक्त काटा है। वह 2011 में यहां पर 26 दिनों तक रहा। इस समय जेल के बाहर लग्जरी गाड़ियों का काफिला खड़ा रहता था। इसी दौरान दूसरी पेशी कर उसे शाम को दिल्ली से फिर लौटना था। जाते वक्त तत्कालीन जेल अधीक्षक से उसने कहा कि ‘अच्छा अब चलते हैं, पता नहीं कब मुलाकात हो’। बाद में उसकी इस बात के कई मायने निकाले गए। क्योंकि वह यहां नहीं लौटा, अदालत के आदेश पर उसको दिल्ली में ही रोक लिया गया।  
विज्ञापन


मुन्ना बजरंगी वर्ष 2011 में अलीगढ़ कारागार में 11 फरवरी से आठ मार्च तक रहा था। उस समय जेल के अधीक्षक संजीव त्रिपाठी थे। इस समय वह आगरा में डीआईजी (जेल) हैं। अपराधियों के प्रति उनके सख्त रुख और जेल में अनुशासन को देखते हुए मुन्ना को अलीगढ़ शिफ्ट किया गया था। यहां 26 दिनों के दौरान उसकी एक भी व्यक्ति से मुलाकात नहीं हो सकी।
विज्ञापन


अलीगढ़ जेल में उसे हाई सिक्योरिटी बैरक में रखा गया जिसे तन्हाई बैरक भी कहते हैं। चार लोग अलग-अलग शिफ्टों में उसकी निगरानी किया करते थे। सुरक्षा का मानक उसके खाने पीने की चीजों पर भी लागू था। खाने से पहले उसे चेक किया जाता था। एक बात उस समय के अधिकारियों को हैरान करती थी और वह आज तक पहेली ही बनी है कि जब तक वह यहां पर रहा जेल के बाहर लंबी-लंबी गाड़ियों का काफिला आने लगा था। इसके अलावा दूसरी पेशी पर दिल्ली जाकर उसे फिर अलीगढ़ जेल लौटना था।
विज्ञापन
विज्ञापन


चलते समय उसने जेल अधीक्षक से कहा कि ‘अच्छा अब चलते हैं, पता नहीं कब मुलाकात हो’। जब शाम को पुलिस खाली लौट कर आई तो स्थानीय जेल प्रशासन को पता लगा कि अदालत ने उसे वहीं रोक लिया। जाते समय कही गई उसकी बात के लोगों ने अपने-अपने ढंग से मायने निकाले।


मुन्ना बजरंगी कांड के बाद जेल प्रशासन चौकन्ना
मुन्ना बजरंगी की जेल में ही हत्या होने के बाद स्थानीय जेल प्रशासन ने भी बंदियों की सुरक्षा को लेकर सतर्कता बढ़ा दी है। जेल में जो बड़े अपराधी बंद हैं उनकी बैरकों में आपस में होने वाली मुलाकतें रोक दी गई हैं और उनकी सघनता के साथ बैरकों की निगरानी हो रही है। 

जिला कारागार की क्षमता 1150 बंदियों की है लेकिन इस समय यहां पर करीब 3300 बंदी हैं। यहां पर 23 बैरक हैं। जेल अधीक्षक आलोक सिंह कहते हैं कि यहां पर अंतरराज्यीय बदमाश तो कोई नहीं है। लेकिन करीब 10 ऐसे अपराधी जिन पर बड़े मुकदमे हैं, उनको सघन निगरानी पर ले लिया गया है। उनको अलग अलग बैरकों में रखा गया है। उनके एक दूसरे से मुलाकात और बे वजह घूमने पर भी पाबंदी लगा दी गई है। इसके अलावा जेल में जो लोग बंदियों से मुलाकात के लिए आते हैं उनके लिए जेल के बाहर एक काउंटर है। उस पर आन लाइन पर्ची मिलती है। मुलाकात करने वाले का बायोमीट्रिक डाटा दर्ज किया जाता है। उसका आईडी प्रूफ, थंब इंप्रेशन लिया जाता है। जिस बंदी से मुलाकात होनी होती है उसका भी डाटा फीट किया जाता है। गेट वन और गेट टू पर चेकिंग की की जाती है। सामान के लिए लगेज स्कैनर का इस्तेमाल किया जाता है। जेल की चार स्तर पर सुरक्षा व्यवस्था है। छह बजे के बाद अहाते में भी घूमने पर पाबंदी रहती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed