फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Arrested in six shooter shootings shocked Jhansi and Haryana

झांसी और हरियाणा को दहलाने वाले छह शूटर मुठभेड़ में गिरफ्तार

Thu, 09 Aug 2018 02:02 AM IST
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़। Updated Thu, 09 Aug 2018 02:02 AM IST
विज्ञापन
Arrested in six shooter shootings shocked Jhansi and Haryana
झांसी और हरियाणा को दहलाने वाले छह शूटर मुठभेड़ में गिरफ्तार - फोटो : Dig Vishal
सोनीपत के पूर्व विधायक भरत सिंह की हत्या और झांसी में चर्चित प्रापर्टी डीलर व पेट्रोल पंप स्वामी संजय वर्मा की कार पर गोलियां बरसाकर उनके गार्ड की हत्या करने के आरोपी दिल्ली के नीटू डावोहा व गौरव पूठ उर्फ मोंटी गैंग के छह शूटर दो मुठभेड़ों के दौरान दबोच लिए गए हैं।
विज्ञापन


हालांकि पुलिस ने इनमें से चार बदमाशों को दो दिन पहले ही बैना गांव से गिरफ्तार किया था, मगर मंगलवार रात करीब तीन बजे शौच जाने के बहाने पहरा सिपाही व मुंशी को धक्का देकर दो बदमाश थाने से भागने में सफल रहे थे। बाद में इन दोनों के अलावा इनके दो अन्य साथी भी मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिए गए। मुठभेड़ के दौरान चार बदमाशों के पैर में गोली लगी है।
विज्ञापन


टप्पल व खैर पुलिस ने यमुना एक्सप्रेस वे के अंडरपास से मुठभेड़ के बाद सुबह करीब आठ बजे दोनों फरार अपराधियों को दबोच लिया। मुठभेड़ के दौरान बदमाशों के पैर में गोली लगी है और दोनों का इलाज जिला अस्पताल में हो रहा है। वहीं इनके दो साथियों को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले दिन इन बदमाशों के पास से एक होंडा अमेज कार के अलावा एक पिस्टल 32 बोर व तमंचे आदि मिले थे। दूसरी बार में एक बाइक स्पलेंडर, दो तमंचे, कारतूस आदि बरामद हुए हैं। इस गैंग के दो साथी लोधा क्षेत्र में चेकिंग के दौरान अमरपुर कोंडरा के पास मुठभेड़ में दबोच लिए गए। एएसपी नीरज जादौन, इंस्पेक्टर लोधा वीपी गिरी ने चेकिंग पर थे।


इसी दौरान वैगनार कार को पुलिस टीम ने रोका तो बदमाशों ने फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में बदमाश घायल हो गए, जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया। इन बदमाशों के पास से दो देशी पिस्टल और कारतूस भी बरामद हुए। इन्होंने अपना नाम सुमित पुत्र नरेंद्र और मोहित पुत्र सत्यवीर बताया। पूछताछ के दौरान बताया कि सुमित सोनीपत के पूर्व विधायक भरत सिंह की हत्या का आरोपी है और तिहाड़ जेल में निरुद्ध थे। सुमित अपनी बहन की शादी के लिए तीन दिन की पैरोल पर बाहर आया था। पैरोल जंप कर सुमित फरार चल रहा था। मोहित पहले से ही फरार चल रहा था। इसी दौरान झांसी वाली घटना को अंजाम दिया।

गिरफ्तार अपराधी
-सागर राणा पुत्र सुधीर फिरोजपुर बांगर थाना खरखोदा सोनीपत हरियाणा(थाने से भागने पर मुठभेड़ में दबोचा गया)।
-रोहित उर्फ  रोहिताश पुत्र श्रीकृष्ण महोली रोड कोतवाली नगर मथुरा(थाने से भागने पर मुठभेड़ में दबोचा गया)।
-टिंकू उर्फ  पूरन पुत्र राजबहादुर नगला माली धनीपुर मंडी गांधीपार्क अलीगढ़।
-अशोक पुत्र श्योदान जानकी नगर थाना गांधीपार्क अलीगढ़।
-सुमित पुत्र नरेंद्र बहादुरगढ़ जनपद झज्झर हरियाणा।
-मोहित पुत्र सत्यवीर शिशोना खरखोदा सोनीपत हरियाणा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed