{"_id":"6a945f8a955ea4c6310412bb","slug":"elderly-sadhu-beaten-with-sticks-and-clubs-injured-firozabad-news-c-169-1-sagr1026-183500-2026-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: वृद्ध साधु को लाठी-डंडों से पीटा, घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: वृद्ध साधु को लाठी-डंडों से पीटा, घायल
Sun, 30 Aug 2026 10:21 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Sun, 30 Aug 2026 10:21 PM IST
विज्ञापन
टूंडला के अलावलपुर मार्ग पर घायल पडे़ साधू बेनामीसंवाद
- फोटो : टूंडला के अलावलपुर मार्ग पर घायल पडे़ साधू बेनामी संवाद
टूंडला। नगर से सटे गांव अलाबलपुर स्थित सिटी पब्लिक स्कूल के पास शनिवार रात बदमाशों ने एक वृद्ध साधु पर लाठी-डंडों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। उन्हें अधमरा कर मौके से भाग गए। घटना के बाद घायलावस्था में साधु रातभर स्कूल के बाहर ही तड़पते रहे। रविवार सुबह ग्रामीणों को घटना की जानकारी हुई। घटना से लोगों में भारी आक्रोश है।
थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांव अलाबलपुर के निवासी बेनामी साधु शनिवार रात करीब 11 बजे अपने घर लौट रहे थे। जैसे ही वह सिटी पब्लिक स्कूल के पास पहुंचे, तभी घात लगाए लाेगों ने उन्हें चारों तरफ से घेर लिया। बिना कुछ कहे हमलावरों ने उन पर लाठियों से हमला कर दिया। हमले में गंभीर रूप से घायल साधु जब बेसुध हो गए तो आरोपी उन्हें मरा समझकर भाग गए।
रविवार की सुबह जब ग्रामीण रास्ते से गुजरे तब जाकर घटना की जानकारी हुई। लहूलुहान हालत में पड़े साधु को ग्रामीणों ने तुरंत उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। मामले में थाना प्रभारी बैजनाथ सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। पूरी घटना की गहनता से जांच की जा रही है। हमलावरों की पहचान की जा रही है, जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
सीसीटीवी में कैद हुई पूरी वारदात
रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना स्कूल के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। फुटेज में बदमाश साधु पर बेरहमी से लाठियां बरसाते हुए साफ नजर आ रहे हैं। पुलिस ने फुटेज को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।