फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aamayukrmi crushed brick murder

एएमयूकर्मी की ईंटों से कुचलकर हत्या

Tue, 03 Jan 2017 02:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूूराे
अमर उजाला ब्यूूराे Updated Tue, 03 Jan 2017 02:11 AM IST
विज्ञापन
Aamayukrmi crushed brick murder
एएमयूकर्मी की ईंटों से कुचलकर हत्या - फोटो : Rupesh
महानगर के क्वार्सी बाईपास कयामतपुर मोड़ स्थित देशी शराब के ठेके के निकट एएमयूकर्मी की ईंटों के कुचलकर निर्मम हत्या कर दी गई। उसकी खून से लथपथ लाश सोमवार की शाम को उसके ही निर्माणाधीन मकान के एक कमरे में मिली। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और छानबीन में जुट गई। पुलिस ने इस मकान में किराए पर रहने वाली एक महिला को शक के आधार पर हिरासत में ले लिया है। देर रात तक फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी थी।
विज्ञापन

एएमयू में माली के  पद पर कार्यरत लेखराज (59 वर्ष) निवासी विकास नगर थाना गांधी पार्क का एक मकान कयामतपुर रोड देशी शराब के ठेका के पास भी था। यह मकान अभी निर्माणाधीन है और वहां एक किराएदार महिला अपने दिव्यांग पति के साथ रहती है। लेखराज रोजाना की तरह इस मकान पर जाता था और वहां से लौटकर शाम को अपने घर आ जाता था। सोमवार की शाम को जब वह घर नहीं आया और फोन बंद हो गया। इस पर परिजनों ने तलाश की।
विज्ञापन

किराएदार महिला से पूछा तो बताया कि उनका किसी से झगड़ा हो गया है। इसके बाद वह स्पष्ट जवाब नहीं दे रही थी। इस पर परिजन वहां पहुंच गए। वहां लेखराज की लाश उसके ही इस मकान में खून से लथपथ पड़ी थी। देखने से लग रहा था कि ईंटों से कुचलकर उसकी हत्या की गई है। मौके पर काफी भीड़ लग गई। सूचना मिलने पर पुलिस भी वहां पहुंच गई। पुलिस ने जांच के लिए फॉरेंसिक टीम भी बुला ली और आसपास के लोगों से पूछताछ की। उक्त किराएदार महिला को हिरासत में ले लिया। कोतवाल क्वार्सी श्रीप्रकाश यादव ने बताया कि घटना को लेकर जांच की जा रही है। पूछताछ के लिए किराएदार महिला को हिरासत में लिया गया है। तहरीर व अन्य तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed