{"_id":"5b14484a4f1c1b254d8b48b2","slug":"71528055882-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवासे को रुपये देकर दी नानी ने जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नवासे को रुपये देकर दी नानी ने जान
Updated Mon, 04 Jun 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
छर्रा के गांव जिजाथल में रहने वाली 60 वर्षीय महिला ने घरेलू कलह में सासनी रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। शनिवार को शिनाख्त न होने पर उसके शव को यहां पोस्टमार्टम केंद्र पर रखवाया गया था, जिसकी रविवार को पहचान कर ली गई है। परिजनों के अनुसार माया देवी पत्नी धारा सिंह की ससुराल पुरदिलनगर सिकंदराराऊ में थी।
मगर वह परिवार के साथ अपने मायके जिजाथल में रह रही थी। शनिवार को घर में किसी बात पर कलह पर वह वहां से अपनी बेटी के पास सासनी जाने की कहकर निकली।
सासनी स्टेशन पर पहुंचकर उसने अपने नवासे गौरव को बुलाया और उसे अपने पास मौजूद रुपये देकर यह कहकर घर भेज दिया कि तू घर जा। वह फिर आएगी। इसके बाद वह ट्रेन के आगे कूद गई।
महिला की मौत पर काफी प्रयास के बाद भी जब शिनाख्त नहीं हुई तो पुलिस ने शव यहां पोस्टमार्टम केंद्र पर भेज दिया। इधर, रविवार को तलाश करते पहुंचे परिजनों ने शिनाख्त कर ली। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।