{"_id":"6ad67e2be71604300408de07","slug":"student-on-a-motorbike-dies-after-being-hit-by-a-crane-kannauj-news-c-214-1-knj1008-158051-2026-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: क्रेन की टक्कर से बाइक सवार छात्र की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: क्रेन की टक्कर से बाइक सवार छात्र की मौत
विज्ञापन
गुरसहायगंज। खराब ट्रक खींचकर ले जा रही क्रेन की चपेट में आने से सड़क किनारे बाइक लेकर खड़े पिता व दो पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां छात्र को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों काे छात्र का शव नहीं मिला तो हंगामा शुरू कर दिया। नोकझोंक के बाद छात्र के शव को जिला अस्पताल से वापस मंगाया गया।
मोहल्ला सुभाष नगर निवासी दुर्गेश कुशवाहा (45), पुत्र दीप (18) और छोटे बेटे कन्हैया (14) के साथ सोमवार दोपहर बाइक से जा रहे थे। मझपुरवा संपर्क मार्ग पर किनारे बाइक खड़ी आपस में बातचीत करने लगे। इसी दौरान पीछे से खराब ट्रक को खींचकर ले जा रही क्रेन टक्कर मार दी। हादसे में तीनों लोग घायल हो गए। घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां पर डाॅक्टरों ने कन्हैया को मृत घोषित कर दिया।
हादसे की जानकारी पर परिजन सीएचसी पहुंचे, जहां पर कन्हैया का शव न मिलने पर हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस ने परिजनों को समझाने का प्रयास किया। इस दौरान कोतवाल ध्यानेंद्र प्रताप सिंह से परिजन की नोकझोंक हो गई। चाचा नागेश कुशवाहा ने बताया कि कन्हैया कक्षा आठ का छात्र था। कोतवाल ने बताया कि क्रेन को कब्जे में लेकर चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
इनसेट
सीएचसी मंगवाया गया किशोर का शव
पुलिस ने किशोर का शव जिला अस्पताल भेज दिया था। उधर सीएचसी पहुंचे परिजन और नागरिकों को वहां किशोर का शव नहीं मिला तो हंगामा कर दिया। शव को जिला अस्पताल भेजे जाने की जानकारी मिलने पर परिजनों ने नाराजगी जताई और उसे सीएचसी में मंगवाने की बात कही। इसे लेकर नोकझोंक हुई। हालांकि परिजनों का दबाव व आक्रोश देखते हुए कोतवाल ध्यानेंद्र प्रताप सिंह ने किशोर के शव को सीएचसी मंगवाया। घटना के बाद मौके पर परिजनों और नागरिकों की भीड़ जुटी रही।