फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   To confirm the drowning of the young girls, a diatom test was conducted

Ghazipur News: बच्चियों के डूबने की पुष्टि के लिए डायटम टेस्ट के साथ बिसरा भी किया गया सुरक्षित

Tue, 20 Oct 2026 01:57 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 20 Oct 2026 01:57 AM IST
विज्ञापन
To confirm the drowning of the young girls, a diatom test was conducted
गाजीपुर। जौनपुर के केराकत स्थित सिहौली घाट से बीते 13 अक्तूबर को लापता हुईं साक्षी (12) और मीनाक्षी (8) का शव साड़ी में बंधा गंगा में शहर कोतवाली के स्टीमर घाट पर बीते 18 अक्तूबर को मिला था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी थी। परिजनों के आने के बाद कागजी कार्रवाई के बाद पुलिस ने दोनों शवों का रविवार की देर रात पोस्टमार्टम कराया। इस दौरान बच्चियों के डूबने की पुष्टि के लिए जहां डायटम टेस्ट के साथ बिसरा सुरक्षित किया गया।
विज्ञापन

साथ ही डीएनए टेस्ट के लिए दांत और बाल भी दोनों का पिर्जव किया गया। देर रात वीडियो ग्राफी के साथ पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने दोनों शवों को परिजनों को सुपुर्द कर दिया। आजमगढ़ के देवगांव थाना के कपसेठा निवासी सत्येंद्र यादव ने बताया कि पत्नी लक्ष्मी छह माह से अपने मायके में रह रही है। बीते 13 अक्तूबर की शाम करीब छह बजे लक्ष्मी देवी अपनी दोनों बच्चियों के साथ सिहौली घाट पहुंची थीं। बताया कि देर रात केराकत पुलिस ने फोन करके बताया कि एक महिला थाने पर आई है और बताया कि दोनों बच्चियों को गोमती नदी में फेंक दी है। बच्चियों के लापता होने के बाद से जौनपुर पुलिस और बचाव दल गोमती नदी में उनकी तलाश कर रही थी। छह दिन तक बच्चियों का कोई पता नहीं चल सका। कोतवाल प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि बीते 18 अक्तूबर की दोपहर शहर के स्टीमर घाट पर गंगा नदी में दोनों बच्चियों का शव मिला। दोनों साड़ी से बंधी हुई थी। परिजनों के पहुंचने के बाद दोनों शवों का शिनाख्त कराया गया। देर रात पोस्टमार्टम के बाद दोनों बच्चियों का शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed