फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Three-year-old girl dies after falling from the roof of a poultry farm

Yamuna Nagar News: पोल्ट्री फार्म की छत से गिरकर तीन वर्षीय बच्ची की मौत

Tue, 20 Oct 2026 02:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 20 Oct 2026 02:09 AM IST
विज्ञापन
Three-year-old girl dies after falling from the roof of a poultry farm
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

साढ़ौरा। गांव रसूलपुर में पोल्ट्री फार्म की छत से गिरने के कारण तीन वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। हादसे के समय बच्ची छत पर खेल रही थी। अचानक नीचे गिरने से वह गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन उसे तुरंत उपचार के लिए साढौरा स्थित अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
मृतक बच्ची की पहचान अनामिका पुत्री सर्वेश निवासी गांव रसूलपुर के रूप में हुई है। गांव रसूलपुर निवासी सर्वेश ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ गांव स्थित एक पोल्ट्री फार्म में रहते है। उन्होंने बताया कि घटना के समय उनकी बेटी अनामिका पोल्ट्री फार्म की छत पर खेल रही थी। इसी दौरान अचानक वह छत से नीचे गिर गई। बच्ची के गिरने की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

इसके बाद बिना देरी किए उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन चिकित्सक उसकी जान नहीं बचा सके। सर्वेश ने बताया कि वह पोल्ट्री फार्म में ही थे। इसी दौरान यह हादसा हो गया। तीन वर्षीय बच्ची की मौत से परिवार को गहरा सदमा लगा है। साढ़ौरा थाना प्रभारी लखविंद्र सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मामले की जानकारी जुटाई और आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

छत से गिरकर बच्चे की टांग टूटी
शहर के गधौली में शनिवार शाम घर की छत पर खेल रहा सात साल का बच्चा घायल हो गया। छत से गिरने से उसकी टांग टूट गई और मुंह पर भी काफी चोट आई। जिसे उपचार के लिए ट्रामा सेंटर ले जाया गया। बच्चा अपने घर की छत पर पतंग उड़ा रहा था। इसी दौरान उसका पांव छत की रखी ईंट से टकरा गया। वह लड़खड़ा कर छत से नीचे गिर कर घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed