फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Another accused arrested in Amariya triple murder case

Pilibhit News: अमरिया तिहरे हत्याकांड में एक और आरोपी गिरफ्तार

Tue, 20 Oct 2026 02:06 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 20 Oct 2026 02:06 AM IST
विज्ञापन
Another accused arrested in Amariya triple murder case
पुलिस गिरफ्त में अमरिया तिहरे हत्याकांड में आरोपी विवेक गंगवार। स्रोत- पुलिस - फोटो : 1
अमरिया। अमरिया कस्बे में रामलीला मेला कमेटी के रुपये के हिसाब-किताब को लेकर बीते 12 अक्तूबर को हुए तिहरे हत्याकांड में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। विवेचना के दौरान प्रकाश में आए फुलइया गांव निवासी विवेक गंगवार को सोमवार को सितारगंज-अमरिया हाईवे पर केशरपुर जाने वाले रास्ते से पकड़ा गया। मामले में अब तक 13 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

अमरिया कस्बे में 12 अक्टूबर की रात रामलीला मेला कमेटी के रुपयों के लेनदेन को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया था। देखते ही देखते विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। फायरिंग और मारपीट में दो सगे भाइयों अंकित गुप्ता और मोहित गुप्ता की गोली लगने से मौत हो गई थी, जबकि कुनाल श्रीवास्तव की पीटकर हत्या कर दी गई थी। वारदात के बाद कस्बे और आसपास के क्षेत्र में दहशत फैल गई थी। एहतियात के तौर पर कस्बे में अभी भी पुलिस बल की तैनाती है। घटना के संबंध में अमरिया थाने में दो अलग-अलग मुकदमे दर्ज किए गए थे।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, दो सगे भाईयों की हत्या के मामले में रोहित गुप्ता की तहरीर पर दर्ज मुकदमे की विवेचना के दौरान आरोपी विवेक गंगवार का नाम सामने आया। सोमवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने उसे केशरपुर गांव जाने वाले रास्ते से गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में मृतक कुनाल के पक्ष की तरफ से भी छह नामजद व सात अज्ञात समेत तेरह लोगों के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ सदर नताशा गोयल के अनुसार, मामले में अब तक 13 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। शेष वांछित आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed