{"_id":"6ad68026b2dddf5bdc0ddf4e","slug":"body-of-missing-businessman-bharat-singh-found-in-raj-canal-search-for-his-wife-continues-sirsa-news-c-128-1-sir1013-167099-2026-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: लापता कारोबारी भरत सिंह का शव राज कैनाल से मिला, पत्नी की तलाश जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: लापता कारोबारी भरत सिंह का शव राज कैनाल से मिला, पत्नी की तलाश जारी
Tue, 20 Oct 2026 02:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Tue, 20 Oct 2026 02:10 AM IST
विज्ञापन
सिरसा। चार दिन से लापता चल रहे इलेक्ट्रॉनिक्स कारोबारी भरत सिंह सहारण (45) और उनकी बेटी लता (24) के शव राजस्थान राज कैनाल से बरामद हो गए हैं। इससे पहले रविवार शाम को लता का शव मिला था जबकि सोमवार को भरत सिंह का शव बरामद हुआ। पुलिस अब कारोबारी की पत्नी मंजू की तलाश में गोताखोरों की मदद ले रही है।
भरत सिंह 16 अक्तूबर को दोपहर करीब डेढ़ बजे पत्नी और बेटी के साथ मोटरसाइकिल पर घर से निकले थे। इसके बाद तीनों का कोई सुराग नहीं मिला था। भरत सिंह के मौसेरे भाई कलवंत सिंह ने तीनों की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। उनके फोन की आखिरी जगह मसीतां हेड के पास मिली थी। इसके बाद नहर में तलाश अभियान शुरू किया गया। ढाणी शेरां वाली के सरपंच नत्थूराम ने ग्रामीणों के साथ राज कैनाल के किनारे तलाश की थी। इसी दौरान नहर से मोटरसाइकिल भी बरामद हुई थी।
लता ऐलनाबाद में नोहर रोड पर स्थित गणपति इलेक्ट्रॉनिक्स के मालिक भरत सिंह की इकलौती बेटी थी। वह बीबीए की पढ़ाई कर रही थी। सीसीटीवी फुटेज में तीनों को मोटरसाइकिल पर जाते देखा गया था। ऐलनाबाद थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह ने बताया कि कारोबारी और उनकी बेटी के शव बरामद हो चुके हैं। महिला की तलाश अभी भी जारी है और परिजनों के बयान दर्ज किए जाएंगे।