{"_id":"5c9bda50bdec22145e481d1f","slug":"61553717840-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एएमयू- छात्र संघ उपाध्यक्ष के खिलाफ तहरीर-Cordination","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एएमयू- छात्र संघ उपाध्यक्ष के खिलाफ तहरीर-Cordination
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
एएमयू छात्र संघ के उपाध्यक्ष हमजा सुफयान सहित तीन लोगों के खिलाफ वीमेंस कॉलेज स्टूडेंट यूनियन की अध्यक्ष आफरीन फातिमा ने प्रॉक्टर के माध्यम से थाना सिविल लाइन में तहरीर दी है। छात्र नेता एवं उनके साथियों पर वीमेंस कॉलेज स्टूडेंट यूनियन के कार्यक्रम में बाधा डालने एवं अतिथियों को प्रताड़ित करने का आरोप है। हालांकि प्राक्टर का कहना है कि उन्हे शाम तक ऐसी कोई भी शिकायत नहीं मिली है।
वीमेंस कॉलेज स्टूडेंट यूनियन द्वारा आयोजित वीमेंस लीडरशिप सम्मिट में महिला पत्रकार अरफा खानम शेरवानी मंगलवार को शामिल होने वाली थीं। कार्यक्रम का आयोजन कैनेडी हॉल परिसर में किया गया था। छात्र संघ उपाध्यक्ष हमजा सुफयान सहित कई नेता अरफा का विरोध कर रहे थे। दिन भर छात्र कार्यक्रम स्थल पर जमे रहे। अरफा खानम दिल्ली से अलीगढ़ पहुंच गईं लेकिन विरोध के कारण वह कार्यक्रम में शामिल नहीं हो सकीं। छात्र संघ उपाध्यक्ष एवं छात्रों के इस व्यवहार से वीमेंस कॉलेज स्टूडेंट यूनियन की अध्यक्ष आफरीन एवं अन्य छात्राएं बेहद नाराज हैं।
प्रॉक्टर के माध्यम से आफरीन फातिमा द्वारा थाना सिविल लाइन्स में छात्र संघ उपाध्यक्ष हमजा सुफयान, पूर्व कैबिनेट सैयद मोहम्मद शाहबाज, आशिर हुसैन सहित अज्ञात छात्रों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की गई है। अध्यक्ष आफरीन का कहना है कि उन्होंने प्रॉक्टर कार्यालय में तहरीर दे दी है। एएमयू छात्र संघ के उपाध्यक्ष हमजा सुफयान का कहना है कि अरफा खानम की उल्टी सीधी पोस्ट से छात्र नाराज हैं। हम लोग अपने परिसर (एएमयू) में उनका कार्यक्रम नहीं होने देंगे। विरोध करना हमारा अधिकार है। प्रॉक्टर जो एक्शन लेंगे, उसका जवाब देंगे। एएमयू प्रॉक्टर प्रो. एम मोहसिन खान का कहना है कि शाम 6 बजे तक किसी तरह की शिकायत की सूचना उनके पास नहीं है।
विज्ञापन
इसलिए हो रहा अरफा का विरोध
सोशल मीडिया पर अरफा खानम शेरवानी ने कुछ पोस्ट जारी की थी। इसमें ‘कुरान में नकाब का उल्लेख नहीं होने और होली खेलूंगी कहके बिस्मिल्ला’ आदि पोस्ट को लेकर छात्र संघ के उपाध्यक्ष हमजा सुफयान और उनके साथी नाराज हैं। इसी कारण वे विश्वविद्यालय परिसर में अरफा के आने का विरोध कर रहे हैं।
एएमयू पर उंगली उठाने वाले भाजपाई एवं उनका विरोध करने वाले एक ही तरह के लोग है। ये लोग अपने-अपने तरह का हिंदुस्तान बनाना चाहते हैं। कल ही दिल्ली जाना चाह रही थी कि लेकिन छात्राओं के आग्रह पर रुक गई।
- अरफा खानम शेरवानी, पत्रकार