फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   25 गायिका कनिका कपूर व उसके दो सहयोगियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

25 गायिका कनिका कपूर व उसके दो सहयोगियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Thu, 26 Apr 2018 02:04 AM IST
Updated Thu, 26 Apr 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
25 गायिका कनिका कपूर व उसके दो सहयोगियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


राजकीय औद्योगिक एवं कृषि प्रदर्शनी में भुगतान लेने के बावजूद कार्यक्रम न करनेेेेेेे एवं भुगतान वापस मांगने पर अभद्रता के आरोप में सुप्रसिद्घ वालीवुड गायिका कनिका कपूर, उनकी मैनेजर एवं एजेंट के खिलाफ मुकदमा थाना बन्नादेवी में दर्ज हो गया है।

इवेंट मैनेजर मनोज शर्मा द्वारा दर्ज कराए मुकदमे में वालीवुड गायिका एवं उनके सहयोगियों पर पूरा पैसा लेने के बाद ऐन मौके पर मुकर जाने एवं पैसा वापस मांगने पर पीड़ित को जान से मारने की धमकी देने समेत कई गंभीर आरोप लगाए गए हैं।
विज्ञापन


गेब्रियल मोशन पिक्चर्स प्राइवेट लिमिटेड निधिवन कालोनी निवासी इवेंट मैनेजर मनोज शर्मा पुत्र रामेश्वर दयाल शर्मा का आरोप है कि इस साल की नुमाइश में होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए वालीवुड गायिका कनिका कपूर से 24.95 लाख रुपये में अनुबंध किया था। उनका कार्यक्रम 22 जनवरी 2018 को तय हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले में गायिका की मैनेजर श्रुति से फोन पर संपर्क किया गया तो तय हुआ था कि गायिका कनिका के लिए 18 लाख, जीएसटी, ट्रैवलिंग, रहने की व्यवस्था प्रार्थी को करनी है।

50 प्रतिशत राशि अनुबंध होने पर तथा शेष राशि कार्यक्रम वाले दिन देनी होगी। यह अनुबंध 20 जनवरी 2018 को हुआ। इससे पूर्व 9 जनवरी को इस संबंध में वालीवुड सिंगर के कामर्शियल सेंटर द्वितीय तल प्लाट नंबर बी 27 नियर मौर्या हाउस अंधेरी लिंक रोड अंधेरी पश्चिम मुंबई से फोन से संपर्क कर करार के संबंध में बात हुई थी।

उसके बाद वालीवुड सिंगर से मुलाकात कर बात हुई। कनिका ने सभी औपचारिकताएं उनके एजेंट एवं स्टार क्राफ्ट मनोरंजन प्राइवेट लिमिटेड के प्रबंधन निदेशक संतोष मिजगर से संपर्क करने को कहा था।

एजेंट को बतौर एडवांस 50 हजार रुपया दिया गया। इसके बाद एजेंट ने ई मेल से कार्यक्रम की सहमति जताई। करार के अनुसार स्टार क्राफ्ट कंपनी के खाते में 11 जनवरी को 90 हजार रुपये ट्रांसफर किये गए। 12 जनवरी को दूसरे खाते में चार लाख तो इसी दिन एक अन्य खाते में छह लाख रुपये आरटीजीएस किये गए।

इस तरह कुल मिलाकर 10.90 लाख रुपया कनिका कपूर के खाते में उनके एजेंट की फर्म के नाम से भेज दिया गया। 12 जनवरी को कनिका, उनकी मैनेजर एवं एजेंट ने शेष नौ लाख रुपये 22 जनवरी को कार्यक्रम की प्रस्तुति से पहले दे देना।

22 जनवरी को कनिका के खाते में नौ लाख रुपये के साथ हवाई यात्रा के लिए 2.80 लाख, होटल व्यवस्था के 20 हजार रुपये, कुल 21.24 लाख रुपये कनिका के खाते में पहुंच गए थे।


मुंबई से दिल्ली एवं वापसी के लिए 2.80 लाख तथा उनके ठहरने के लिए दिल्ली के होटल को 20 हजार का भुगतान किया जा चुका था, लेकिन ऐन मौके पर कनिका ने बिना किसी कारण के कार्यक्रम करने से मना कर दिया। कारण पूछने पर उन्होंने अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया और किसी केस में मुंबई में जेल भिजवाने की धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed