{"_id":"5c2e6f6fbdec2256c333eb29","slug":"31546547055-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहू को फोन पर बात करने से टोका तो भाईयों से ससुरालियों पर कराया हमला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बहू को फोन पर बात करने से टोका तो भाईयों से ससुरालियों पर कराया हमला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
महानगर की मैलरोज बाईपास रोड स्थित एक कालोनी में रहने वाले परिवार पर बहू ने ही हमला करा दिया। आरोप है कि महिला अकसर लंबे समय तक फोन पर बातचीत करती रहती थी। इसी बात को लेकर ससुर ने उसे टोका था।
फोन पर बात करने को लेकर टोकना बहू को इतना नागवार गुजरा की उसने मायके पक्ष से अपने भाईयों को बुलाकर ससुरालियों की पिटाई लगवा दी।
ससुर ने इस मामले में थाना देहली गेट में तहरीर दी है। ससुर का आरोप है कि बहू के भाई मारपीट करने के बाद एक लाख रुपये की नगदी, मोबाइल फोन और बाइक भी लूट ले गए।
पीड़ित ने बताया कि उन्होंने बेटे की शादी आठ वर्ष पूर्व बुलंदशहर के सिकंदराबाद की युवती के साथ की थी। शादी के बाद से ही बहू आए दिन झगड़ा करती रहती है। घंटों फोन पर बातचीत करती है।
विज्ञापन
इसका विरोध करने पर उसने बुधवार को अपने भाईयों को बुुला लिया। आधा दर्जन से अधिक लोगों ने लाठी-डंडों से परिवार पर हमला बोल दिया। साथ ही आगे से बहू का विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी।
इसके साथ ही वह एक लाख रुपये की नगदी, मोबाइल फोन और बाइक भी लूट ले गए। थाना देहली गेट इंस्पेक्टर के मुताबिक मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।