{"_id":"5b0f0f694f1c1bb16e8b5662","slug":"191527713641-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला को नशीली कचौड़ी खिलाकर दुष्कर्म","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला को नशीली कचौड़ी खिलाकर दुष्कर्म
Updated Thu, 31 May 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
बेगम बाग निवासी एक महिला का आरोप है कि उसे नशीली कचौड़ी खिलाकर उसके साथ बंधकर बना कर सामूहिक दुष्कर्म किया गया है। इस संबंध में थाने पर सुनवाई नहीं होने पर एसएसपी से शिकायत की है।
महिला का कहना है कि गत 9 अप्रैल को वह अपने घर पर थी। उसका अपने पति से कुछ विवाद हो गया। इसके बाद पति बेटी को दवा दिलवाने चला गया। वह घर में अकेली थी।
इसी दौरान रिश्तेदारी के दो लोग घर पर आए और पूछा कैसे परेशान हो। उसने पूरा किस्सा उन्हें बता दिया और कहा कि वह अपने मायके दिल्ली जाना चाहती है। रिश्तेदारों ने कहा कि ठीक है हम तुम्हें गांधी पार्क बस स्टैंड छोड़ देंगे।
विज्ञापन
इसके बाद आरोपी उसे बस स्टैंड ले गए। यहां पर दोनों ने महिला को कचौड़ी खिलाई, जिसमें कुछ नशीला पदार्थ था। होश आने पर उसने अपने आपको सिकंदराराऊ के एक कमरे में पाया।
यहां पर आरोपी उसे नशीला पदार्थ सुंघाते और उसके साथ दुष्कर्म करते। 25 मई को वह किसी तरह उनके चंगुल से बचकर निकली। घर आने पर पति को पूरी बात बताई, जिसके बाद वह शिकायत करने थाने पहुंचे। यहां पर उनकी शिकायत नहीं सुुनी गई। एसएसपी ने जांच कर कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।