फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   19 साल बाद छूटा हत्या का कलंक

19 साल बाद छूटा हत्या का कलंक

Wed, 06 Mar 2019 02:07 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 06 Mar 2019 02:07 AM IST
विज्ञापन
19 साल बाद छूटा हत्या का कलंक
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन

आठ वर्ष जिला कारागार में रहने और 19 वर्ष तक हत्या आरोपी बने रहने के बाद अब हरदुआगंज क्षेत्र के एक गांव में रहने वाले एक व्यक्ति के माथे से हत्या का कलंक हट गया है। पूरे मामले में अदालत ने आरोपी को निर्दोष माना है।

बचाव पक्ष की ओर से अदालत में मामले की पैरवी कर रहे सरदार मुकेश सैनी एडवोकेट ने बताया कि सन 2000 में हरदुआगंज इलाके में एक सड़क हादसा हुआ। इसमें हरीमोहन नाम के एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। मामले में अज्ञात के खिलाफ वादी हरीश निवासी हरदुआगंज की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।
विज्ञापन


जांच के दौरान हरदुआगंज के विसावलपुर के रहने वाले विनोद को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया और जेल भेज दिया। इस मामले की सुनवाई अदालत में होती रही। सरदार मुकेश सैनी कहते हैं कि अगस्त 2012 में मृतक पक्ष को क्षतिपूर्ति भी मिल गई। लेकिन विनोद की मुश्किलों का अंत नहीं हुआ। इस दौरान विनोद ने जेल में भी समय काटा और बाद में जमानत करानी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब फरवरी 2019 में अदालत ने साक्ष्यों के अभाव में विनोद को दोषमुक्त किया है। मुकेश सैनी ने बताया कि सन 2000 में टेंपो खड़ा करके विनोद खाना खाने चला गया था। टेंपो को हरी मोहन ने चलाने की कोशिश की। इस दौरान हादसा हुआ और उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed