{"_id":"5cf6d891bdec22073706e25d","slug":"15596811652-aligarh-news133","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति ने पत्नी से की मारपीट, उपचार के दौरान मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
पति ने पत्नी से की मारपीट, उपचार के दौरान मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
थाना क्वार्सी क्षेत्र में एक विवाहिता की संदिग्ध हालत में तबीयत खराब हो गई, जिसके बाद पति ने उसे मेडिकल कालेज में इलाज के लिये भर्ती कराया। विवाहिता की मंगलवार को उपचार के दौरान मौत हो गई। वहीं मायके पक्ष के लोगों ने पति पर मारपीट कर मारने का आरोप लगाते हुये थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है।
सरस्वती उर्फ सती (25) पुत्री जमुना प्रसाद गांव मई नाथ थाना मडराक की शादी छह साल पहले राहुल निवासी नौरंगाबाद छावनी नट वाली गली थाना गांधी पार्क से हुई थी। राहुल मजदूरी करता है। आरोप है कि शादी के बाद से ही वह सरस्वती को परेशान करता था।
उसके साथ मारपीट करता था। पंद्रह दिन पहले उसने सरस्वती के साथ मारपीट की। उसने यह बात परिजनों को बताई, जिसके बाद पिता उसे अपने साथ मडराक ले गये। 24 मई को राहुल ने अपने पत्नी को फोन पर मना लिया और कहा कि अब हम क्वार्सी क्षेत्र में किराए पर कमरा लेकर रहेंगे। इस पर पत्नी राहुल के साथ क्वार्सी क्षेत्र में रहने लगी। आरोप है कि राहुल ने 25 मई को फिर उसके साथ मारपीट की।
विज्ञापन
जिसमें वह गंभीर घायल हो गई। पति ने उसे उपचार के लिये मेडिकल कालेज में भर्ती कराया। उपचार के दौरान उसकी सोमवार रात मौत हो गई। मायके पक्ष के लोगों ने बताया कि पति ने उन्हें रविवार को उनकी बेटी की तबीयत खराब होने की जानकारी दी, जबकि वह नौ दिन से मेडिकल में भर्ती है। मायका पक्ष ने पति पर हत्या का आरोप लगाते हुये थाना क्वार्सी में पति के खिलाफ तहरीर दी है। वहीं पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है।