{"_id":"5b2eaeba4f1c1bf56e8b9a04","slug":"141529786042-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब सेल्स मैन को गोली मारी, बाइक-नगदी लूटी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शराब सेल्स मैन को गोली मारी, बाइक-नगदी लूटी
Updated Sun, 24 Jun 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
थाना मडराक इलाके में आगरा रोड पर बाइक सवार बदमाशों ने शराब के ठेके के सेल्समैन को गोली मारकर उससे नगदी और बाइक लूट ली। घायल सेल्समैन को जिला अस्पताल ले जाया गया जहां से उसे मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है।
आगरा रोड पर शहर के बाहरी इलाके में शराब के ठेके पर केशव सिंह पुत्र विजय पाल सिंह निवासी बढ़ौली फतेह खान मडराक यहां रामघाट रोड स्थित एक अंग्रेजी शराब की दुकान पर सेल्समैन है। शनिवार को वह दुकान खोलने के लिए बाइक से अपने घर से दुकान की ओर आ रहा था।
थाना मडराक क्षेत्र के आशाराम बापू आश्रम मंदिर नगला पर दो बाइकों पर सवार चार बदमाशों ने केशव सिंह को घेर लिया और उसका मोबाइल व नगदी छीनने की कोशिश करने लगे। विरोध करने पर बदमाशों ने उसे गोली मार दी जो उसके सीने पर लगी। बदमाश केशव सिंह से 2 हजार रुपये और बाइक लूटकर फरार हो गए।
विज्ञापन
घायल को पहले जिला अस्पताल लाए यहां से उसे मेडिकल कालेज में भेज दिया। यहां पर उसका उपचार चल रहा है। घटना के संबंध में अभी तहरीर नहीं दी गई है। एसओ मडराक के अनुसार घटना के संबंध में बदमाशों की तलाश कराई जा रही है।