फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   12 killed in road accidents near Madarak

मडराक के पास दो बसों की भिड़ंत में 12 की मौत

Wed, 05 Sep 2018 02:19 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़ Updated Wed, 05 Sep 2018 02:19 AM IST
विज्ञापन
12 killed in road accidents near Madarak
मडराक के खूनी कोठिया मोड़ पर हुई दुर्घटना में बस से घायलों को निकालते लोग। - फोटो : Amar Ujala
मडराक क्षेत्र में एनएच-93 आगरा रोड स्थित खूनी कोठिया मोड़ पर मंगलवार दोपहर दो बसों के बीच आमने-सामने हुई जबरदस्त भिड़ंत में एक बस के चालक सहित 12 लोगों की मौत हो गई, जबकि दो दर्जन से ज्यादा यात्री जख्मी हुए हैं। मरने वालों में हाथ्ारस के सासनी ब्लॉक में तैनात शिक्षिकाएं भी शामिल हैं। अलीगढ़ से बारातियों को लेकर फिरोजाबाद जा रही बस ओवरटेक के फेर में सासनी से आ रही मिनी बस में जा घुसी। खबर पर पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पतालों में भिजवाया। हादसे के कारण आगरा रोड पर कई घंटे तक यातायात बाधित रहा।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मृतकों के परिवारों को 2-2 लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये आर्थिक मदद की घोषणा की है। महानगर के बन्नादेवी इलाके के माल गोदाम से सटे मोहल्ला अमोलिया के दानिश पुत्र भूरा की बारात फिरोजाबाद के रामगढ़ जा रही थी। दूल्हा आगे कार में निकल गया था, जबकि बस में करीब 65 बाराती सवार थे। बारातियों की यह बस दोपहर करीब सवा बजे मडराक टोल प्लाजा से दो किलोमीटर आगे कोठिया मोड़ पर पहुंची, बारिश में इस बस के चालक ने अपने आगे चल रहे वाहन को ओवरटेक किया और तभी सामने से आ रही मिनी बस से भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बारातियों की बस सिटी बस में काफी अंदर तक घुस गई। हादसा होते ही सवारियों में चीख पुकार मच गई।
विज्ञापन


शोरशराबे व चीखपुकार पर आसपास के लोग जमा हो गए और फंसे हुए घायलों को बमुश्किल बसों से बाहर निकलवाया। तभी सूचना पर मडराक व अन्य थानों का फोर्स मौके पर पहुंच गया। पुलिस की सूचना पर कई एंबुलेंस भी मौके पर आ गईं। तब तक घायलों को आगरा रोड स्थित रूसा हॉस्पिटल के अलावा जिला अस्पताल भेजा गया है। यहां से गंभीर हालत में करीब 10 घायलों को जेएन मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया। सूचना पर डीएम चंद्रभूषण सिंह, एसएसपी अजय कुमार साहनी भी मौके पर पहुंच गए। बाद में ये अधिकारी अस्पताल भी गए। यहां अस्पतालों में तीन महिलाओं सहित 12 लोगों को मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनमें 11 मृतक मिनी बस के व एक बाराती बस का है। मिनी बस के चालक पवन कुमार निवासी नोहटी मडराक के सहित 11 मृतकों की पहचान हुई है। दुर्घटना में दो दर्जन से अधिक यात्री जख्मी हुए हैं। इधर, दुर्घटना के बाद आगरा रोड पर काफी देर तक यातायात ठप रहा। बाद में पुलिस ने क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त बसों को हटवाया गया। तब जाकर यातायात सुचारु हो सका।

होगी मजिस्ट्रेटी जांच
दुर्घटना अब तक 12 लोगों की मौत हुई है। दो दर्जन से ज्यादा यात्री जख्मी हुए हैं। आनन-फानन स्वास्थ्य विभाग व पुलिस को अलर्ट कर राहत व बचाव कार्य कराते हुए घायलों का इलाज शुरू कराया गया है। इस घटना की मजिस्ट्रेटी जांच होगी, इसके बाद ही तय होगा कि कौन इसके लिए दोषी है। 

-चंद्रभूषण सिंह, जिलाधिकारी

सीएम तक भेजी सूचना
मुख्यमंत्री तक इस दुर्घटना की सूचना भिजवाई गई है। उनके स्तर से तत्काल मृतकों के परिजनों को दो-दो-दो लाख व घायलों को 50-50 हजार की मदद की घोषणा की गई है। बाकी यहां हर स्तर पर इलाज आदि के इंतजाम कराए जा रहे हैं। 
-अनिल पाराशर, विधायक कोल

11 मृतकों की शिनाख्त, एक अज्ञात
500 मीटर दूरी पर हाथरस की सीमा
50 सीटर बस में सवार थे करीब 65 बाराती
20 सीटर सिटी बस में थे करीब 40 यात्री
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed