फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Corona Virus

कोरोना : रेलवे स्टेशन से लेकर बस अड्डों तक प्रशासन का पहरा

Sat, 27 Mar 2021 12:23 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 27 Mar 2021 12:23 AM IST
विज्ञापन
Corona Virus
कोरोना महामारी के बढ़ते प्रकोप से जिले वासियों को होली के त्योहार के दौरान सुरक्षित रखने के लिए जिला प्रशासन ने रणनीति तैयार की है। शहर के तीनों बस अड्डों सहित रेलवे जंक्शन पर एंबुलेंस, कोविड एलटी टीम, पुलिस की टीम तैनात करने के निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन

जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट परिसर में बैठक हुई। डीएम के मुताबिक बैठक में तय हुआ कि होली के त्योहार पर प्रवासियों की संख्या बढ़ेगी। इसको देखते हुए अलीगढ़ रेलवे जंक्शन पर एक एंबुलेंस, दो एलटी टीम, पुलिस की टीम की तैनाती के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही शहर के गांधी पार्क बस अड्डा, सारसौल बस अड्डा, मसूदाबाद बस अड्डे पर दो-दो एंबुलेंस, दो-दो एलटी टीम, पुलिस की टीमों को तैनात करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही सभी तहसीलों के एसडीएम को निर्देशित किया है कि वह अपने-अपने कार्यालयों में फिर से कोविड कंट्रोल रूम की स्थापना करते हुए उसके फोन नंबर जल्द से जल्द जारी करें। विदेश व अन्य राज्यों से आने वाले व्यक्ति प्रत्येक दशा में जिला कोविड कंट्रोल रूम के नंबर 05712420100, 05712420101 पर तत्काल सूचना दें।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग 10 मोबाइल टीमें गठित कर पूरे जिले में सक्रिय करें। इसके साथ ही जिले के सभी बॉर्डर पर बाहर से आने वालों की जांच की प्रक्रिया को जारी रखा जाए। बैठक में सीडीओ अंकित खंडेलवाल, एडीएम प्रशासन देवी प्रसाद पाल, एडीएम सिटी राकेश कुमार मालपाणी, एडीएम वित्त एवं राजस्व विधान जायसवाल, नगर मजिस्ट्रेट विनीत कुमार सिंह, सीएमओ डॉ. बीपी कल्याणी, प्रभारी अधिकारी कंट्रोल रूम स्मृति गौतम सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed