फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Corona's recovery rate is good in aligarh

राहतः रिकवरी रेट हुआ अच्छा, कोरोना को दे रहे पटखनी

Thu, 24 Sep 2020 12:28 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 24 Sep 2020 12:28 AM IST
विज्ञापन
Corona's recovery rate is good in aligarh
जिले में कोरोना मरीज बेशक तेजी से बढ़ रहे हैं। मगर, राहत की बात यह है कि अब जिले में कोरोना रिकवरी दर 81 फीसदी पर पहुंच गई है। जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने इस आंकड़े पर राहत की सांस ली है। साथ ही यह मरीजों को भर्ती करने के लिए अस्पतालों की क्षमता को देखते हुए डीएम ने अब 3000 जांच सैंपल हर दिन लेने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह के मुताबिक, प्रदेश के कुछ चुनिंदा शहरों में अलीगढ़ शामिल हो गया है, जहां कोरोना मरीजों की रिकवरी दर 81 फीसदी पहुंच गई है। जिला प्रशासन ने इसे देखते हुए हर दिन 3000 संदिग्धों के कोरोना सैंपल लेने के निर्देश दिए हैं। रिकवरी रेट अधिक होने के पीछे का कारण यह है कि यहां लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता अच्छी है। साथ ही समय पर जांच होने से उनको उचित परामर्श मिल जा रहा है। लोगों से अपील है कि वह खांसी, बुखार, जुकाम के लक्षण आने पर तत्काल अपनी कोरोना जांच कराएं।
विज्ञापन

कोरोना का आंकड़ा
अब तक कुल केस 7706
ठीक हुए 6300
सक्रिय केस 1374
होम क्वारंटीन 645
कुल जांच सैंपल 151174
जांच लंबित 1155
एल-2 में भर्ती 129
बाकी मरीज एल-1 अस्पताल में भर्ती
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed