फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Corona-infected 60-year-old woman dies

कोरोना संक्रमित 60 वर्षीय महिला की मौत 

Fri, 14 Aug 2020 08:46 PM IST
राजेश सिंह न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़। Published by: राजेश सिंह Updated Fri, 14 Aug 2020 08:46 PM IST
विज्ञापन
Corona-infected 60-year-old woman dies
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
पंडित दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय (कोविड-19 अस्पताल/लेवल-2) में उपचार के लिए भर्ती 60 वर्षीय महिला का निधन हो गया है। जनपद में कोरोना वायरस से यह 28 वीं मौत है। 
विज्ञापन



 बन्नादेवी थाना क्षेत्र के बरौला जाफराबाद निवासी 60 वर्षीय महिला की शुक्रवार सुबह 8.15 बजे उपचार के दौरान मौत हो गई। महिला की तबियत खराब होने पर 12 अगस्त को अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
विज्ञापन



पंडित दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय के अधीक्षक डॉ. एबी सिंह ने बताया कि महिला हृदय रोग, रक्तचाप और सांस की बीमारी से पीड़ित थी। उनका कोरोना टेस्ट भी पॉजिटिव था। शुक्रवार सुबह उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। महिला की मौत के बाद उसके परिवार में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



महिला के पति मलखान सिंह जिला अस्पताल के सेवानिवृत्त कर्मचारी हैं। जबकि पुत्र वधू मलखान सिंह जिला अस्पताल में स्टाफ नर्स हैं। नुमाइश मैदान स्थित मुक्तिधाम में प्रोटोकॉल के साथ महिला का अंतिम संस्कार कर दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed