{"_id":"64287bcb3b1b33c2750936a4","slug":"congressmen-submitted-memorandum-on-blocks-in-support-of-rahul-gandh-aligarh-news-c-2-1-82512-2023-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: कांग्रेसियों ने राहुल गांधी के समर्थन में ब्लॉकों पर सौंपे ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: कांग्रेसियों ने राहुल गांधी के समर्थन में ब्लॉकों पर सौंपे ज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस नेता राहुल गांधी की सदस्यता समाप्त करने के विरोध में पार्टी कार्यकर्ताओं ने शनिवार को जिले के 12 विकास खंडों पर प्रदर्शन किया। खंड विकास अधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन दिया। जिलाध्यक्ष ठा. संतोष सिंह ने संसद में राहुल गांधी द्वारा किए गए सवालों का भरपूर समर्थन किया। उनके सवालों के जवाब मांगे।
उन्होंने अदाणी की बढ़ी हुई संपत्ति पर कई सवाल उठाए। कहा कि ये केवल केंद्र सरकार के सहयोग से ही मुमकिन है कि किसी उद्योगपति की संपत्ति कुछ ही सालों के भीतर एक हजार गुना से अधिक हो जाए। कांग्रेस नेताओं ने सभी 12 ब्लाकों पर ऐसे ही प्रदर्शन किया। मौके पर श्यौराज जीवन, नदीम गफूर, आनंद बघेल, सलाउद्दीन वसी, रूही जुबेरी, रेखा शर्मा और अभिरुचि शर्मा आदि उपस्थित रहे।