{"_id":"69369f3055dcb265060f95cc","slug":"cm-yogi-asked-about-aligarh-kude-ka-pahad-2025-12-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh: सीएम योगी की क्लीन अलीगढ़ पर नज़र, पूछा कूड़े का पहाड़ कुछ कम हुआ, यह मिला जवाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh: सीएम योगी की क्लीन अलीगढ़ पर नज़र, पूछा कूड़े का पहाड़ कुछ कम हुआ, यह मिला जवाब
Mon, 08 Dec 2025 03:19 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Mon, 08 Dec 2025 03:19 PM IST
सार
मुख्यमंत्री ने सीधे जिलाधिकारी संजीव रंजन से शहर की सबसे बड़ी समस्या पर सवाल किया। उन्होंने पूछा, कूड़े का पहाड़ अभी भी लगा हुआ है। यह कब हटेगा?
विज्ञापन
अलीगढ़ में बैठक लेते सीएम योगी आदित्यनाथ
- फोटो : संवाद
विस्तार
मतदाता सूची पुनरीक्षण (एसआईआर) की समीक्षा के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अलीगढ़ के स्थानीय प्रशासन से सफाई व्यवस्था और कानून व्यवस्था को लेकर कड़े सवाल किए। कलेक्ट्रेट सभागार से बाहर निकलने के तुरंत बाद, मुख्यमंत्री ने एडीजी जोन अनुपमा कुलश्रेष्ठ, कमिश्नर संगीता सिंह, डीएम संजीव रंजन, और एसएसपी नीरज जादौन के साथ एक त्वरित बैठक की।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने सीधे जिलाधिकारी संजीव रंजन से शहर की सबसे बड़ी समस्या पर सवाल किया। उन्होंने पूछा, कूड़े का पहाड़ अभी भी लगा हुआ है। यह कब हटेगा? इस पर डीएम ने जवाब दिया कि शहर की सफाई व्यवस्था में पहले की तुलना में काफी सुधार हुआ है। उन्होंने कूड़े के निस्तारण की प्रगति बताते हुए कहा कि कूड़े के पहाड़ को हटवाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। निस्तारण के लिए टेंडर हो चुका है और नोएडा की एक फर्म ने कार्य शुरू कर दिया है। डीएम से जानकारी लेने के बाद, मुख्यमंत्री ने सीएम ग्रिड की सड़कों के निर्माण में हुई प्रगति के बारे में भी पूछा और आवश्यक निर्देश दिए।
विज्ञापन
गंदगी के चलते 9 किमी की दूरी हेलीकॉप्टर से
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को एएमयू क्रिकेट मैदान से अनूपशहर रोड स्थित छेरत पर प्रिंस पैलेस तक की दूरी हेलीकॉप्टर से तय की। जबकि पहले प्रशासन की मंशा थी कि सड़क मार्ग से सीएम को वहां तक पहुंचाया जाए। इसमें सबसे बड़ी समस्या जमालपुर पर गंदगी और कूड़े के ढेर की थी। इसको 24 घंटे में हटाया जाना संभव नहीं था। यही कारण है कि सीएम को 9 किलोमीटर की दूरी हेलीकॉप्टर से तय कराई गई।
विज्ञापन