फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   CM Yogi Adityanath will come not on 27th but on 28th August

Aligarh News: पहले जगह अब बदली तारीख, 27 नहीं 28 अगस्त को खैर आएंगे सीएम योगी आदित्यनाथ

Sat, 24 Aug 2024 03:43 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sat, 24 Aug 2024 03:43 PM IST
सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की 27 अगस्त को अंडला डिफेंस कॉरिडोर में होने वाली जनसभा को खैर-सोमना रोड स्थित गुरुकुल पब्लिक स्कूल में कर दिया गया था। अब सीएम योगी 27 की जगह 28 अगस्त को अलीगढ़ के खैर में आ रहे हैं।

विज्ञापन
CM Yogi Adityanath will come not on 27th but on 28th August
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala

विस्तार

बारिश से हुए जलभराव व कीचड़ को लेकर पहले सीएम योगी की जनसभा की जगह बदली गई, अब मौसम के कारण तारीख भी बदल दी गई है। अब सीएम योगी आदित्यनाथ 27 नहीं 28 अगस्त को खैर आएंगे। 

विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की 27 अगस्त को अंडला डिफेंस कॉरिडोर में होने वाली जनसभा को खैर-सोमना रोड स्थित गुरुकुल पब्लिक स्कूल में कर दिया गया था। अब सीएम योगी 27 की जगह 28 अगस्त को अलीगढ़ के खैर में आ रहे हैं। उनकी जनसभा खैर-सोमना रोड स्थित गुरुकुल पब्लिक स्कूल में होगी।
विज्ञापन


जनसभा के दौरान मुख्यमंत्री योगी करीब 200 करोड़ की परियोजनाओं का उद्घाटन व लोकार्पण करेंगे। मंडलायुक्त चैत्रा वी., आईजी शलभ माथुर, जिलाधिकारी विशाख जी., एसएसपी संजीव सुमन ने सभास्थल अंडला डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर व गुरुकुल पब्लिक स्कूल का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा ले चुके हैं। हेलीपैड, रोजगार मेला, जनसभा स्थल, बैरिकेडिंग, निकास-प्रवेश द्वार, वाहन पार्किंग समेत अन्य बुनियादी सुविधाओं, वीवीआईपी, मीडिया के आवागमन व गैलरी आदि पर भी निर्देश जारी किए गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


3000 विद्यार्थियों को सीएम योगी के हाथों मिलेगा टैबलेट 
स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तीकरण योजना के तहत 28 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी अपने हाथों से छात्र-छात्राओं को टैबलेट व स्मार्टफोन का वितरण करेंगे। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व मीनू राणा ने बताया कि अब तक 50,356 टैबलेट व 21235 स्मार्टफोन समेत कुल 71,591 छात्र-छात्राओं को विभिन्न आयोजनों के माध्यम से टैबलेट व स्मार्टफोन का वितरण किया जा चुका है। कार्यक्रम में 25 महाविद्यालयों के करीब 3000 छात्र-छात्राओं को टैबलेट प्रदान किए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed