फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Cleaning union federation

सफाई मजदूर संघ के अध्यक्ष का चुनाव आज

Tue, 09 Feb 2021 01:38 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 09 Feb 2021 01:38 AM IST
विज्ञापन
Cleaning union federation
नगर निगम में चुनाव को लेकर हंगामा करते नगर निगम सफाई कर्मचारी संघ के नेता - फोटो : CITY OFFICE
नगर निगम सफाई मजदूर संघ के अध्यक्ष पद के लिए चुनाव आज होगा। धरना-प्रदर्शन एवं हंगामे के बाद अध्यक्ष पद का चुनाव अग्रिम आदेश तक के लिए स्थगित करने के आदेश को नगर निगम प्रशासन ने निरस्त कर दिया है।
विज्ञापन

नगर निगम सफाई मजदूर संघ के अध्यक्ष पद का चुनाव नौ फरवरी को प्रस्तावित था। चार फरवरी को प्रदीप भंडारी एवं राजकुमार खन्ना ने अध्यक्ष पद के लिए नामांकन किया। रविवार को अचानक प्रस्तावित चुनाव अग्रिम आदेश तक के लिए स्थगित करने का आदेश निर्गत किया गया। आदेश की कॉपी वाट्सएप के माध्यम से दोनो प्रत्याशियों के भेज दी गई। नगर निगम द्वारा तर्क दिया गया कि बड़ी संख्या में अधिकारी, कर्मचारी एवं पुलिसकर्मी नुमाइश ड्यूटी में तैनात है।
विज्ञापन

सोमवार की सुबह प्रदीप भंडारी एवं राधे धूरी के समर्थक नगर निगम के सेवा भवन गेट पर पहुंच गए। गेट बंद कर धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। जमकर नारेबाजी की गई। कर्मचारी नेताओं ने चेतावनी दी कि नौ फरवरी को चुनाव नहीं हुआ तो महानगर में सफाई व्यवस्था ठप कर देंगे। सफाई कर्मचारियों के हंगामे की सूचना अधिकारियों तक पहुंचने के बाद सभी लोग स्थिति संभालने में जुट गए। नगर आयुक्त प्रेमरंजन सिंह ने प्रदीप भंडारी से फोन पर बातचीत की। करीब दो घंटे के प्रदर्शन एवं हंगामे के बाद चुनाव स्थगित करने से संबंधित आदेश को निरस्त कर दिया गया। इसके साथ ही नौ फरवरी को चुनाव कराने से संबंधित आदेश जारी किया गया। आदेश जारी होने के बाद सफाई कर्मचारी विजेता की तरह वापस गए। स्थानीय निकाय सफाई मजदूर संघ के प्रदेश महामंत्री बिल्लू चौहान ने कहा कि सफाई मजदूर संघ का राजनीतिकरण करने की कोशिश न की जाए। कर्मचारियों को उनका हक मिलना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

चुनाव स्थगित करने से संबंधित आदेश को निरस्त कर दिया गया है। नौ फरवरी को नगर निगम सफाई मजदूर संघ का चुनाव है। नगर आयुक्त की पुलिस विभाग के उच्चाधिकारियों से बात हुई है। पर्याप्त मात्रा में पुलिस बल उपलब्ध कराने का आश्वासन मिला है। - विनय कुमार राय, निर्वाचन अधिकारी

906 मतदाता करेंगे अध्यक्ष पद का फैसला
अलीगढ़। नगर निगम सफाई मजदूर संघ के अध्यक्ष पद के चुनाव में 906 मतदाता हैं। अध्यक्ष पद के प्रत्याशी प्रदीप भंडारी एवं राजकुमार खन्ना के बीच जोरदार मुकाबला है। सहायक निर्वाचन अधिकारी संजय सक्सेना ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए सुबह 9 बजे से 4 बजे तक मतदान होगा। मतदान के बाद मतगणना शुरू की जाएगी। उसके बाद परिणाम की घोषणा होगी। उल्लेखनीय है कि 15 दिसंबर 2020 को भी संघ का चुनाव हुआ था। अध्यक्ष पद के दावेदार प्रदीप भंडारी एवं राजकुमार खन्ना को 387-387 वोट मिले थे। इसके कारण अध्यक्ष पद का फैसला अटक गया था। इस बार भी मुकाबला रोमांचक होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed