{"_id":"6610334fc52bc618840c90f1","slug":"child-welfare-committee-chairman-accused-2024-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: बाल कल्याण समिति अध्यक्ष पर छेड़खानी का आरोप, महिला सदस्य ने दर्ज कराया मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: बाल कल्याण समिति अध्यक्ष पर छेड़खानी का आरोप, महिला सदस्य ने दर्ज कराया मुकदमा
Fri, 05 Apr 2024 10:52 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Fri, 05 Apr 2024 10:52 PM IST
सार
अलीगढ़ की बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष पर आरोप लगे हैं कि पर गलत संबंध बनाने का दबाव बनाते हैं। कार्यालय में आपत्तिजनक हरकत करते हैं। कई बार बिना नंबर की स्कूटी से पीछा भी किया है। विरोध पर अभद्रता करते हैं। साथ में धमकी देते हैं।
विज्ञापन
एफआईआर।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अलीगढ़ की बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष के खिलाफ छेड़खानी का आरोप लगाते हुए समिति की सदस्य ने गांधीपार्क थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। यह मुकदमा एसएसपी के आदेश पर दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
समिति सदस्य के अनुसार समिति में देहली गेट निवासी जितेंद्र अध्यक्ष हैं। वे उन पर गलत संबंध बनाने का दबाव बनाते हैं। कार्यालय में आपत्तिजनक हरकत करते हैं। कई बार बिना नंबर की स्कूटी से पीछा भी किया है। विरोध पर अभद्रता करते हैं। साथ में धमकी देते हैं। पिछले दिनों एक दिन अभद्रता करते हुए पानी की बोतल फेंककर मार दी व गाली-गलौज कर दी। गायब करवाने की धमकी दी।
विज्ञापन
मामले में एसएसपी से शिकायत की गई। जिसके आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है। साथ में वीडियो साक्ष्य भी पेश किए गए हैं। इंस्पेक्टर गांधीपार्क धर्मेंद्र पवार ने मुकदमे की पुष्टि की है।
विज्ञापन