{"_id":"5d5179528ebc3e6cde238e57","slug":"child-theif-gang-aligarh-news-ali210793832","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चा चोर गिरोह की अफवाह फैलाने वालों पर करें सख्त कार्रवाईः कमिश्नर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चा चोर गिरोह की अफवाह फैलाने वालों पर करें सख्त कार्रवाईः कमिश्नर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बच्चा चोर गिरोह को लेकर पड़ोसी जनपद हाथरस में हुई घटनाओं का संज्ञान लेते हुए कमिश्नर अजय दीप सिंह ने सोमवार को कड़ी चेतावनी जारी की है। उन्होंने कहा कि बच्चा चोर गिरोह के संबंध में कुछ अराजक लोगों द्वारा सोशल मीडिया पर अफ वाह फैलाई जा रही है। जिसके चलते आम लोग शक की वजह से कुछ अंजान लोगों के साथ मारपीट कर रहे हैं। जिसके कारण अन्य जनपदों में एक-दो निर्दोष लोगों की मृत्यु भी हो गई है।
कमिश्नर ने मंडल के सभी जिलाधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं कि बच्चा चोर की आड़ लेकर निर्दोष लोगों से मारपीट करने वालों के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई करें। सोशल मीडिया पर पैनी नजर रखी जाए और बच्चा चोर गिरोह के संबंध में अफ वाह फैलाने वाले लोगों को चिह्नित किया जाए। चिह्नित हुए लोगों के विरुद्ध सख्त दंडात्मक कार्रवाई हो। जिससे और कोई भी ऐसा करने से डरे।
अलीगढ़, एटा, कासगंज और हाथरस के जिलाधिकारियों को इस संबंध में निर्देश दिया गया है। गौर हो कि हाल ही में शहर में ऐसी ही कुछ महिलाओं को शक के आधार पर पुलिस ने पकड़ा था, जिनको पब्लिक की मदद से पकड़ा गया था। इन पर भी बच्चा चोर गिरोह की सदस्य होने का आरोप लगा था, लेकिन पुलिस की पूछताछ में ऐसा कुछ नहीं निकला।