फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Child Death in woman hospital

महिला अस्पताल के गेट पर नवजात की मौत पर हंगामा

Mon, 29 Jul 2019 01:00 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jul 2019 01:00 AM IST
विज्ञापन
Child Death in woman hospital
महिला जिला अस्पताल में बच्चें की मौत के बाद हंगाम करते लोग। - फोटो : CITY OFFICE
मोहनलाल गौतम महिला अस्पताल में रविवार सुबह एक गर्भवती महिला ने परिसर में ही बच्चे को जन्म दिया। जच्चा बच्चा अस्पताल में भर्ती नहीं हुए। नतीजा कुछ देर बाद ही बच्चे ने दम तोड़ दिया। परिजनों ने डाक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाया है। इस मामले की शिकायत होने पर डीएम ने सीएमओ डा. एमएल अग्रवाल, अस्पताल की सीएमएस डा. गीता प्रधान, सिटी मजिस्ट्रेट, एसीएम और थाना बन्ना देवी पुलिस को कार्यवाही करने का निर्देश दिया है। इस मामले में पीड़ित पक्ष की ओर से पूर्व विधायक हाजी जमीरउल्लाह ने डीएम से शिकायत कर पैरवी की थी।
विज्ञापन

पूर्व विधायक ने बताया कि शाहजमाल निवासी मजदूरी करने वाला अजीम अपनी पत्नी शाहीन का प्रसव कराने के लिए रविवार सुबह दस बजे महिला अस्पताल लेकर आया था। वहां डाक्टरों ने उसको कुछ जांच कराने और उसकी रिपोर्ट लाने को कहा। ये कह कर दंपति को वहां से चलता कर दिया। इसी बीच महिला को प्रसव का दर्द बहुत तेज हुआ। कुछ देर बाद अस्पताल परिसर में ही उसने एक बेटे को जन्म दिया। बेटा कुछ देर बाद ही इलाज नहीं मिलने के कारण चल बसा। अजीम दंपति की दो संतान और हैं। जानकारी मिलने पर विधायक मौके पहुंचे। उन्होंने डीएम को पूरा मामला बताया। जिस पर डीएम ने डाक्टरों द्वारा महिला को भर्ती नहीं करने पर कड़ी कार्यवाही करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

पूर्व विधायक ने बताया कि इस महिला प्रसव अस्पताल के गेट के पास ही हो गया था। वहां पर मौजूद दूसरी महिलाओं ने भी उक्त घटना के बारे में बताया है। अस्पताल में तीमारदारों के साथ मारपीट करने की भी शिकायत मिली है। भाजपा सरकार केवल मन की बात ही कर रही है जन सुनवाई नहीं। भाजपा के विधायक, मंत्री और नेता पीड़ितों को इंसाफ नहीं दिला रहे हैं। इस पीड़िता को इंसाफ दिलाया जाए जिसने अपना बच्चा भी खो दिया है। सरकार इस गंभीर विषय को जरूर देखें, जिसमें इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed