फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Center For Excellence to be built in aligarh

ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनीः अलीगढ़ में बनेगा सेंटर फॉर एक्सीलेंस

Mon, 29 Jul 2019 03:13 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़ Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Mon, 29 Jul 2019 03:13 AM IST
विज्ञापन
Center For Excellence to be built in aligarh
आभा रेजीडेंसी के मालिक अखिल गुप्ता को अवार्ड देकर सम्मानित करते योगी आदित्य नाथ - फोटो : CITY OFFICE

लखनऊ में आयोजित सेकेंड ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने होटल आभा ग्रांड के सीएमडी अखिल गुप्ता को प्रशस्ति पत्र एवं शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।

विज्ञापन


डिफेंस कॉरीडोर के अंतर्गत प्रस्तावित पार्क में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस एवं केमिकल बायोलोजिकल रेडियो एक्टिव एंड न्यूक्लियर डिफेंस सेंटर बनने की भी उम्मीद है।
विज्ञापन


ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी से यहां के उद्यमी उम्मीदों के साथ लौट रहे हैं। होटल व्यवसाय में उभर रहे युवा उद्यमी अखिल गुप्ता को मुख्यमंत्री ने सम्मानित किया। वह दिल्ली जीटी रोड पर आभा ग्रांड नाम से होटल बना रहे हैं। पिछले वर्ष इन्होंने एमओयू पर साइन किया था और होटल निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिसंबर-जनवरी तक होटल शुरू होने की उम्मीद है। इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में 250 नए कार्यों का शिलान्यास केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह व सीएम योगी आदित्यनाथ नें किया। इस दौरान कैबिनेट मंत्री सतीश महाना, उद्योग राज्य मंत्री सुरेश राणा, मेदांता के डॉ नरेश त्रेहन आदि मौजूद थे।

जल्द आएंगे उद्योग मंत्री महाना
फेडरेशन ऑफ इनोवेटिव मैन्युफैक्चर्स (फिम) के अध्यक्ष धनजीत वाड्रा ने बताया कि डिफेंस कॉरीडोर के कार्यों में तेजी लाने के लिए फिम का प्रतिनिधि मंडल प्रदेश के उद्योगमंत्री सतीश महाना, राज्यमंत्री सुरेश राणा एवं यूपीडा के चेयरमैन अवनीश अवस्थी से मुलाकात की। उद्योग मंत्री को अलीगढ़ आने का न्योता दिया।

उन्होंने जल्द आने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम के दौरान डिफेंस कॉरीडोर एवं अलीगढ़ की बार-बार चर्चा से उद्यमी उत्साहित हैं। उन्होंने बताया कि डिफेंस पार्क में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस बनेगा।

डिफेंस कॉरीडोर के अंतर्गत यहां निवेश करने वालों की सूची जल्दी आने वाली है। फिम के मोहित गुप्ता ने बताया कि डिफेंस कॉरीडोर के अंतर्गत केमिकल बायोलोजिकल रेडियो एक्टिव एंड न्यूक्लियर डिफेंस सेंटर बनाने की योजना है। अलीगढ़ में पहले चरण में 45 हेक्टेयर भूमि पर ही पार्क को विकसित किया जाएगा।


लघु उद्योग भारती के जिलाध्यक्ष गौरव मित्तल ने बताया कि मुख्यमंत्री से निवेश के लिए एक लाख स्क्वायर मीटर जगह की मांग की गई है। कार्यक्रम में शामिल होने वाले उद्यमियों में फिम के सचिव मुकेश जैन, नवनीत वार्ष्णेय, प्रशांत गोयल, पंकज आदि शामिल हैं।
--

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed