फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Case filed against Avon Services for GST evasion

Aligarh: 27.10 करोड़ की जीएसटी चोरी में एवन सर्विसेस पर मुकदमा दर्ज, पंजीयन रद्द करने को लिखा पत्र

Sat, 28 Jun 2025 01:53 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sat, 28 Jun 2025 01:53 PM IST
सार

एवन सर्विसेस के फर्जीवाड़े की परतें धीरे-धीरे जांच में खुल रही हैं। यह भी सामने आया है कि स्वर्ण जयंती नगर में फ्लैट के ही नाम पर कई फर्जी फर्म संचालित की जा रही थीं। इन सभी फर्जी फर्मों का भी रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है।

विज्ञापन
Case filed against Avon Services for GST evasion
पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राज्य वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) विभाग ने 27.10 करोड़ रुपये की जीएसटी चोरी के मामले में थाना क्वार्सी में एवन सर्विसेस नामक फर्म के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। साथ ही राज्य जीएसटी की ओर से केंद्रीय जीएसटी को भी फर्म का पंजीयन रद्द करने के लिए पत्र लिखा है।

विज्ञापन


जीएसटी की विशेष अनुसंधान शाखा के अधिकारियों की ओर से दर्ज कराए इस मुकदमे में कहा गया है कि फर्म ने बिना किसी वास्तविक खरीद के ही 27.10 करोड़ रुपये के माल की बिक्री दर्शाई थी। कंपनी का पंजीकरण फलों के उत्पादों के नाम पर था, लेकिन मौके पर मिले फर्जी बिलों में आयरन की बिक्री दिखाई गई।
विज्ञापन


जीएसटी की विशेष अनुसंधान शाखा की संयुक्त आयुक्त रश्मि सिंह ने बताया कि विभाग द्वारा समय-समय पर किए जाने वाले डाटा एनालिसिस के दौरान एवन सर्विसेस की गड़बड़ी सामने आई। इसके बाद विभागीय अधिकारी चरनजीत सिंह को जांच के लिए फर्म के दर्शाए पते पर भेजा गया। मौके पर पता चला कि जिस फ्लैट का पता दिया गया है, वह फ्लैट फर्म ने किराए पर लिया ही नहीं था। फ्लैट के मालिक ने भी बताया कि उन्होंने यह फ्लैट किसी को भी किराए पर नहीं दिया है। अब तक विभागीय जांच में सामने आया है कि इस फर्जी फर्म ने 8.97 करोड़ की बोगस इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) भी अन्य फर्मों को हस्तांतरित की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

एक ही पते पर थीं कई बोगस फर्म

एवन सर्विसेस के फर्जीवाड़े की परतें धीरे-धीरे जांच में खुल रही हैं। यह भी सामने आया है कि स्वर्ण जयंती नगर में फ्लैट के ही नाम पर कई फर्जी फर्म संचालित की जा रही थीं। इन सभी फर्जी फर्मों का भी रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है।

अन्य बोगस फर्म भी विभाग के रडार पर
एवन सर्विसेस का फर्जीवाड़ा खुलने के बाद अब अन्य बोगस फर्म भी विभाग के रडार पर आ गई हैं। पिछले दिनों स्क्रूटनी के बीच ही विभाग ने 500 फर्मों को नोटिस जारी किए थे। अब एक बार फिर से फर्मों का रिकॉर्ड चेक किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed