{"_id":"5e6e91c48ebc3ea4c03cd698","slug":"caa-nrc-aligarh-news-ali229187531","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएएः तेजी से पटरी पर लौट रहा शहर..बाबरी मंडी में भी खुला बाजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएएः तेजी से पटरी पर लौट रहा शहर..बाबरी मंडी में भी खुला बाजार
विज्ञापन
ऊपरकोट कोतवाली बाजार में खरीददारी करती महिलाएं।
- फोटो : CITY OFFICE
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में 23 फरवरी को बाबरी मंडी में सांप्रदायिक टकराव में गोली से जख्मी मो. तारिक की शुक्रवार रात मौत के बाद जबरदस्त तनाव की चपेट में आया अपना शहर पटरी पर लौटता दिख रहा है। शनिवार की तरह रविवार को भी जबरदस्त चर्चाओं और कयासों के बीच बाबरी मंडी सहित पूरे शहर का बाजार खुल गया। इस दौरान रौनक भी दिखाई दी। हालांकि, लोगों के चेहरों पर तनाव साफ-साफ नजर आया। इधर, उपद्रव मामले में जांच कर रही एसआईटी साक्ष्य संकलन में जुटी है। शेष लोगों की गिरफ्तारी पर भी मंथन चल रहा है। लगातार कई दिन की कवायद और भागदौड़ के चलते रविवार को पुलिस प्रशासनिक अफसर आराम की मुद्रा में नजर आए। मगर, यलो सेक्टर स्कीम के तहत पुलिस बल व मजिस्ट्रेटों की तैनाती अभी बरकरार है। ड्रोन कैमरों से निगरानी की जा रही है।
शुक्रवार की रात तारिक की मौत की खबर फैलने के बाद पुराने शहर के ऊपरकोट, चंदनशहीद रोड, सब्जी मंडी, अब्दुल करीम चौराहा, घास की मंडी, खटीकान, बनियापाड़ा, बाबरी मंडी, जयगंज आदि इलाकों में जबरदस्त तनाव का माहौल बन गया था। आनन-फानन में शहर में यलो स्कीम लागू कर 25 सेक्टर मजिस्ट्रेट व पांच विशेष मजिस्ट्रेट तैनात कर दिए गए थे। भारी संख्या में पुलिस, पीएसी, आरआरएफ व आरएएफ की तैनाती की गई है। पुलिस बल की तैनाती बरकरार है। शनिवार को रहे जबरदस्त तनाव के बाद रविवार को भी तनाव रहा। मगर, बाबरी मंडी सहित पूरे शहर के बाजार खुलने से शहर के हालात कुछ सामान्य होते दिखाई दिए। बाजारों में खरीदारों की भीड़ से रौनक भी दिखाई दी। मगर, अभी मिश्रित आबादी वाले इलाकों में लोग एक दूसरे के मोहल्लों में जाने से बच रहे हैं।
इस दौरान एडीएम सिटी, एसपी सिटी फोकस शहर की निगरानी करते रहे। सिटी मजिस्ट्रेट व सीओ प्रथम ऊपरकोट पर मौजूद रहे। जमालपुर में एसीएम व सीओ तृतीय सक्रिय रहे। इधर, तारिक व विनय के घर पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती के साथ-साथ बाबरी मंडी व घास की मंडी में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती बरकरार है। विनय के घर भी लोगों की आवाजाही जारी है, जबकि तारिक के घर तीसरे दिन भी ताला लगा रहा।
विज्ञापन
विनय से मिलने एटा जेल पहुंचीं पूर्व मेयर, हालचाल लिया
अलीगढ़। तारिक की हत्या के आरोप में एटा जेल में निरुद्ध भाजपा नेता विनय वार्ष्णेय से लोगों का मुलाकात करने के लिए जाने का सिलसिला जारी है। रविवार को पूर्व मेयर शकुंतला भारती अपने तमाम लोगों संग एटा जेल पहुंचीं और विनय से मुलाकात की। इस दौरान उसका हालचाल जाना। वहीं घटनाक्रम पर विस्तार से चर्चा की। मुलाकात के बाद कारागार अधिकारियों से भी उसकी जरूरतों को लेकर चर्चा की। विनय से मिलने के बाद शकुंतला भारती ने बताया कि विनय समाज के लिए लड़ाई में जेल गया है। रहा सवाल तारिक को गोली मारने का तो उसने गोली मारी नहीं है, बल्कि उसे फंसाया गया है।