फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   buy a vehicle by December 31 prices increase

Aligarh News: वाहन खरीदना है तो 31 दिसंबर तक खरीद लें, फिर बढ़ेंगी कीमतें

Sun, 18 Dec 2022 02:09 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sun, 18 Dec 2022 02:09 PM IST
सार

अगर कोई वाहन खरीदना चाहते हैं, तो 31 दिसंबर तक खरीद लेें। 1 जनवरी से वाहन की कीमतें  बढ़ने वाली हैं। चौपहिया वाहनों की कीमत पर 30 से 50 हजार तक की और दोपहिया पर 3 से 5 हजार तक की कीमत बढ़ सकती हैं।

विज्ञापन
buy a vehicle by December 31  prices increase
Car - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अगर आप दोपहिया या चौपहिया वाहन खरीदने की सोच रहे हैं, तो जल्दी करें। एक जनवरी से सभी प्रकार के वाहनों की कीमतों में वृद्धि होने जा रही है। इसके पीछे की मूल वजह सालाना कीमतों का रिवाइज होना और मैटल सहित अन्य वस्तुाअें की कीमत बढ़ना है। 

विज्ञापन


इसे लेकर खुद शहर के ऑटो सेक्टर से जुड़े कारोबारी स्वीकार रहे हैं कि उनकी कंपनियों के स्तर से कीमतों में वृद्धि की घोषणा कर दी गई है। कुछ के इस्तर से संकेत मिल रहे हैं और जल्द नई कीमतें घोषित कर दी जाएंगी। सभी की कंपनियों की नई कीमतें 1 जनवरी से लागू होंगी।
विज्ञापन


कारोबार के जानकार बताते हैं कि इन दिनों विदेशी बाजार में आर्थिक मंदी है और मैटल की कीमतों में बेहद उतार चढ़ाव है। इसे लेकर लगातार कीमतें बढ़ाने का प्रेशर बन रहा था। इसी क्रम में तय हुआ कि जनवरी में कीमत रिवाइज के समय ही यह किया जाए। दूसरी प्रमुख वजह यह भी है कि कोविड के बाद इस वर्ष अपने देश के ऑटो सेक्टर में जबरदस्त बूम है। जमकर वाहन खरीदे जा रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


डिमांड अधिक होने के कारण प्रोडक्शन कॉस्ट को देखते हुए कीमतें बढ़ने पर विचार किया गया है। अब इस माह के आखीर तक कंपनियों ने स्कीम लागू कर रखी हैं।  1 जनवरी से बढ़ी हुई कीमत पर वाहन बाजार में बिकेंगे। चौपहिया वाहनों की कीमत पर 30 से 50 हजार तक की और दोपहिया पर 3 से 5 हजार तक की कीमत बढ़ सकती हैं।

ऑटो कारोबारी का यह है कहना

मारुति ने जनवरी से मूल्य वृद्धि की घोषणा कर द है और मौजूदा दामों से 5 प्रतिशत बढ़ोत्तरी होगी । दिसंबर में 50000 तक कि बचत का लाभ उठाया जा सकता है।-सुमित अग्रवाल, निदेशक देव मोटर्स

लगभग सभी कंपनियों ने जनवरी में कारों में मूल्य वृद्धि की घोषणा कर दी है। महिन्द्रा की गाड़ियों की मूल्य वृद्धि संभावित है इसलिए दिसंबर में चल रही बचत का लाभ उठाना चाहिए।-संजीव माहेश्वरी, विनीत ऑटोमोबाइल्स प्रा. लि. 

हीरो मोटर्स द्वारा भी जनवरी में मूल्य बढ़ाये जाने की संभावना है, इसलिए दिसंबर में चल रहे विन्टर कार्नीवाल ऑफर्स का लाभ उठा सकते हैं।-विकास चौधरी, निदेशक विकास ऑटोव्हील्स 

जनवरी में होंडा के दोपहिया वाहनों पर 2 से 3 हजार तक की मूल्य वृद्धि संभावित है। इसलिए ग्राहकों को दिसंबर में चल रहे आफर्स का लाभ उठाना चाहिए। चुनिंदा डेबिट व क्रेडिट कार्ड पर अलग स्कीम हैं।-पुनीत गुप्ता, निदेशक आरएस होंडा

होंडा वाहनों पर मूल्य में वृद्धि की संभावना जताई जा रही है इसलिए दिसंबर में 3500 रुपये तक की बचत का लाभ उठाना चाहिए।-आशीष सिसौदिया, सेल्स मैनेजर सीएम होंडा

कंपनी द्वारा जनवरी में 1200 तक की मूल्य वृद्धि की जा सकती है। ग्राहकों को दिसंबर में एक्सचेंज आफर्स व एक्सचेंज बोनस का लाभ उठाकर वाहन को घर लाना चाहिए।-शैलेंद्र गोयल, निदेशक गोयल टीवीएस

कंपनी द्वारा जनवरी माह में वाहनों की कीमत बढ़ाई जा रही हैं, उससे पहले लोगों को दिसंबर में कम कीमत में वाहन खरीदकर घर ले जाने में फायदा उठाना चाहिए।-दुष्यंत प्रताप सिंह, स्वामी अलीगढ़ ऑटो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed