फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Business couple acquitted of Rs 2 crore fraud charges

Aligarh: महाराष्ट्र के औरंगाबाद की कोर्ट ने सुनाया फैसला, दो करोड़ की ठगी के आरोप से कारोबारी दंपती बरी

Sat, 06 Dec 2025 02:26 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sat, 06 Dec 2025 02:26 PM IST
सार

कारोबारी दंपती के खिलाफ थाने में प्राथमिकी दर्ज हुई थी। स्क्रैप सप्लाई के मामले में निर्धारित समय पर माल न पहुंचने पर दो करोड़ की ठगी का आरोप था। संभाजीनगर पुलिस अलीगढ़ आई थी और कारोबारी को अपने साथ ले गई थी।

विज्ञापन
Business couple acquitted of Rs 2 crore fraud charges
कोर्ट - फोटो : प्रतीकात्मक

विस्तार

महाराष्ट्र के औरंगाबाद संभाजीनगर के एमआईडीसी सिडको थाने में लगे दो करोड़ की ठगी के आरोप से अलीगढ़ के कारोबारी दंपती को बरी कर दिया गया है। यह निर्णय औरंगाबाद की एसीजेएम अदालत ने सुनाया है। इस मामले में मार्च में संभाजीनगर पुलिस एक आरोपी को यहां से ट्रांजिट रिमांड पर लेकर गई थी।

विज्ञापन


सिविल लाइंस इलाके के मो.रियाजुद्दीन व उनकी पत्नी मुनव्वर जहां के खिलाफ 13 जनवरी 2025 को एमआईडीसी सिडको थाने में प्राथमिकी दर्ज हुई थी। स्क्रैप सप्लाई के मामले में निर्धारित समय पर माल न पहुंचने पर दो करोड़ की ठगी का आरोप था। पांच मार्च को संभाजीनगर पुलिस यहां आई थी। 
विज्ञापन


मो.रियाजुद्दीन को अपने साथ लेकर गई थी। इसी मामले में पुलिस चार्जशीट के आधार पर अदालत में ट्रायल हुआ, जिसमें साक्ष्यों व गवाही के आधार पर दोनों को बरी कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed