{"_id":"658ae326546cee705206879f","slug":"bus-collides-with-truck-in-dense-fog-2023-12-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: घने कोहरे में बस ट्रक से टकराई, कार की कंटेनर से टक्कर, दंपती समेत छह घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: घने कोहरे में बस ट्रक से टकराई, कार की कंटेनर से टक्कर, दंपती समेत छह घायल
Tue, 26 Dec 2023 08:00 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Tue, 26 Dec 2023 08:00 PM IST
सार
अलीगढ़ में गभाना हाईवे बाईपास पर घने कोहरे में दो स्थानों पर वाहन टकरा गए। बाईपास नगला नत्था पर हुआ। जिसमें कार केंटर से टकरा गई। हादसों में दंपती समेत छह लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
हादसे में क्षतिग्रस्त बस
- फोटो : संवाद
विस्तार
अलीगढ़ में गभाना हाईवे बाईपास पर घने कोहरे में दो स्थानों पर वाहन टकरा गए। हादसे में दंपती समेत छह लोग घायल हो गए। 26 दिसंबर की सुबह सात बजे के करीब बुलंदशहर डिपो की बस सवारियां लेकर अजमेर जा रही थी। जैसे ही बस हाईवे बाईपास पर पहुंची कि घने कोहरे के चलते बस आगे ट्रक से टकरा गई।
विज्ञापन
हादसे में बस में सवार पहल अग्रवाल निवासी बुलंदशहर, अतुल अग्रवाल निवासी बुलंदशहर, दानिश, शमसुद्दीन खुर्जा घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों का उपचार कराया। दोनों वाहनों को सड़क किनारे कराकर यातायात व्यवस्था को सुचारु करा दिया गया। सवारियों को दूसरे वाहनों से उनके गंतव्य की ओर भेज दिया।
विज्ञापन
दूसरा हादसा बाईपास नगला नत्था पर हुआ। जिसमें कार सवार दंपती घायल हो गए। दिल्ली के करावल नगर निवासी सतीश कुमार अपनी पत्नी पूनम के साथ कार से कासगंज के सोरों गंगा स्नान करने जा रहे थे। जैसे ही कार हाईवे नगला नत्था के पास पहुंचे कि सामने चल रहे कंटेनर से टकरा गई। हादसे में दंपती मामूली रूप से घायल हो गए। कार क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन