फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Builders Hardware Exports Assoc. Will hold virtual exhibition in October

बिल्डर्स हार्डवेयर एक्सपोर्ट्स एसो. अक्तूबर में वर्चुअल प्रदर्शनी करेगा

Sun, 12 Sep 2021 01:31 AM IST
राजेश सिंह न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़। Published by: राजेश सिंह Updated Sun, 12 Sep 2021 01:31 AM IST
विज्ञापन
बिल्डर्स हार्डवेयर एक्सपोर्ट्स एसोसिएशन ने अक्तूबर में वर्चुअल प्रदर्शनी कराने का एलान किया है, जिसमें देश-विदेश की 150 से अधिक कंपनियों को बुलावा भेजा जाएगा। इस प्रदर्शनी से अलीगढ़ के हार्डवेयर और बिल्डिंग फिटिंग कारोबारियों को कारोबार के नये विकल्प भी मिलेंगे और वर्चुअल आयोजन होने से खर्च कम होगा।
विज्ञापन



गूलर रोड स्थित गायत्री पैलेस में हुई सेमिनार में संस्था के सचिव आरके चतुर्वेदी ने बताया कि केंद्र सरकार ने जनवरी 2021 से निर्यात होने वाले उत्पादों पर लगने वाले विभिन्न शुल्क हटा कर करों की वापसी नई प्रणाली रोडटेप को लागू किया है, जिसमें बिल्डिंग हार्डवेयर को मिलने वाली कर वापसी बहुत कम कर दी गई है।
विज्ञापन




इस दर को संशोधित किया जाए। कार्यक्रम को वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय द्वारा प्रायोजित ईईपीसी इंडिया के क्षेत्रीय निदेशक राकेश सूरज, सह निदेशक संजय सिंह, विदेश व्यापार कानपुर के संयुक्त निदेशक अमित कुमार व मुंबई से अंतरराष्ट्रीय व्यापार सलाहकार मिहिर अजीत ने संबोधित किया। इस मौके पर प्रशांत सिंघल, हरिशंकर वार्ष्णेय, सतीश गौड़, अरविंद वार्ष्णेय, विनोद गर्ग, रामबाबू सिंघल, हितेंद्र नाथ झा, आलोक चर्तुवेदी, वरूण गर्ग, शरद मित्तल, नितिन जैन, नितिन वार्ष्णेय, मेहुल सक्सेना, देवेश सिंघल, एमके सिंघल, पीयूष अग्रवाल, नितेश गर्ग, भुवनेश शर्मा, रीना अग्रवाल आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed