फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   broke the four domes of the dargah mosque

Aligarh News: दरगाह-मस्जिद के चार गुंबद तोड़े, पुलिस ने कराया निर्माण, शांति कायम, मुकदमा दर्ज

Tue, 08 Aug 2023 02:58 PM IST
चमन शर्मा शेखर अग्रवाल, अमर उजाला, अलीगढ़
शेखर अग्रवाल, अमर उजाला, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Tue, 08 Aug 2023 02:58 PM IST
सार

दरगाह के चार गुंबद टूटे हुए थे, जबकि मस्जिद का एक गुंबद क्षतिग्रस्त था। मस्जिद के अन्दर धार्मिक ग्रन्थ बिखरे पड़े थे। जिसकी सूचना तत्काल छर्रा कोतवाली पुलिस को दी गई। सूचना पर कोतवाली निरीक्षक केपी सिंह ने उच्चाधिकारियों को अवगत कराया और मय फोर्स के घटनास्थल पर पहुंच गये।

विज्ञापन
broke the four domes of the dargah mosque
क्षतिग्रस्त गुंबद सही करते राज-मजूदर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अलीगढ़ में थाना छर्रा के गांव भमोरी, मोड़ के निकट दरगाह-मस्जिद की असामाजिक तत्वों द्वारा सोमवार की देर रात्रि को चार गुंबद तोड़ दिए गए। गुम्बद टूटने की सूचना पर भारी पुलिस फोर्स मौके पर तैनात हो गई। पुलिस ने मौके पर रहकर क्षतिग्रस्त गुम्बदों का निर्माण कार्य पूरा कराया। गुम्बद तोड़ने पर मुस्लिम समुदाय में भारी रोष है। बताया जा रहा है कि इससे पहले भी दो बार इस प्रकार की घटना हो चुकी है।  

विज्ञापन

                      
थाना कोतवाली छर्रा क्षेत्र के गांव भमोरी मोड़ के निकट लगभग 150 वर्ष पुरानी वक्फ दरगाह हजरत सईद वजरूद्दीन शाह उर्फ ताड शाह बाबा है। दरगाह पर हर वर्ष तीन दिन का उर्स का भी आयोजन होता है। दरगाह कमेटी के अध्यक्ष जाविर अली ने बताया कि दरगाह- मस्जिद के रख-रखाव के बाद हर रोज रात में लगभग दस बजे घर चले जाते हैं, फिर प्रात: चार बजे आते हैं। सोमवार की रात्रि को भी सभी काम खत्म कर घर चले गए थे। 
विज्ञापन


मंगलवार तड़के चार बजे दरगाह पर जब आना हुआ, तो देखा कि दरगाह के चार गुंबद टूटे हुए थे, जबकि मस्जिद का एक गुंबद क्षतिग्रस्त था। मस्जिद के अन्दर धार्मिक ग्रन्थ बिखरे पड़े थे। जिसकी सूचना तत्काल छर्रा कोतवाली पुलिस को दी गई। सूचना पर कोतवाली निरीक्षक केपी सिंह ने उच्चाधिकारियों को अवगत कराया और मय फोर्स के घटनास्थल पर पहुंच गये। मौके पर छर्रा कोतवाली के अलावा पालीमुकीमपुर के थाना प्रभारी भी पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुंबद को असामाजिक तत्वों द्वारा तोड़े जाने की खबर पर मुस्लिम समुदाय दरगाह पर पहुंच गया। पुलिस फोर्स तैनात होने व कोतवाली निरीक्षक की सूझबूझ के चलते तत्काल प्रभाव से गुम्बदों का निर्माण व क्षतिग्रस्त गुम्बद को सही कराया गया। मामले के ट्विटर पर आने के बाद अलीगढ़ पुलिस ने ट्विट के जवाब में कहा कि मजार की बाउंड्री के ऊपर बने छोटे-छोटे टूटे हिस्से को तत्काल मरम्मत से ठीक कराया गया, क्षति के सही कारण व कारक का पता लगाया जा रहा है, अभियोग पंजीकृत कर वैधानिक कार्यवाही प्रचलित की गयी, मौके पर शांति है।


क्षेत्राधिकारी छर्रा शुबेन्दु सिंह ने बताया कि घटना की सूचना पर कोतवाली प्रभारी मय फोर्स के मौके पर पहुंचे और क्षतिग्रस्त हुए गुंबदों का निर्माण कराया गया है। घटना की तहरीर मिलने पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकद्दमा दर्ज कर लिया गया है। घटना की जांच कर दोषियों के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई की जायेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed