Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वायु प्रदूषण: एक्यूआई 400 पार, ब्लैक कार्बन ने भी बढ़ाई चिंता; दिल्ली-एनसीआर में रहते हैं तो हो जाएं सावधान

Wed, 04 Nov 2026 12:00 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Wed, 04 Nov 2026 12:00 PM IST
सार

Delhi Air Pollution: दिल्ली-एनसीआर में बढ़ता वायु प्रदूषण और ब्लैक कार्बन लोगों की सेहत के लिए गंभीर खतरा बढ़ाने वाला हो सकता है। डीजल गाड़ियों, फैक्ट्रियों और ईंधन जलने से निकलने वाले बारीक कण फेफड़ों और दिल को प्रभावित कर सकते हैं। जानिए इनके नुकसान और प्रदूषण से बचने के जरूरी उपाय।

विज्ञापन
Delhi Air Pollution adn aqi today How Dangerous Is Black Carbon for Your Health
वायु प्रदूषण के खतरे - फोटो : Amarujala.com/AI

दिवाली में अभी भी 4-5 दिन शेष हैं, इससे पहले ही दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण का असर दिखना शुरू हो गया है। बढ़ते प्रदूषण का स्तर लोगों की सेहत के लिए भी चिंता बढ़ाता जा रहा है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ लगातार अलर्ट करते रहे हैं कि हवा में घुला जहरीला धुआं, धूल और बारीक प्रदूषण कण सांस के साथ शरीर के अंदर पहुंचकर फेफड़ों से लेकर दिल और ब्रेन तक को नुकसान पहुंचा सकते हैं।



बुधवार (4 नवंबर) को दिल्ली-एनसीआर के कई हिस्सों में प्रदूषण का खतरनाक स्तर देखा गया। ज्यादातर जगहों में एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) 350-400 के बीच दर्ज किया गया। इस स्तर के एक्यूआई को गंभीर और खतरनाक माना जाता है।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के सुबह आठ बजे आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली का एक्यूआई 377, नोएडा में 314, ग्रेटर नोएडा में 266, गाजियाबाद में 236, गुरुग्राम में 324 एक्यूआई दर्ज किया गया। दिल्ली के द्वारका-मुंडका और जहांगीरपुरी जैसे इलाकों में एक्यूआई 450 के करीब पहुंच गया है। नोएडा सेक्टर 62 में 426 एक्यूआई दर्ज किया गया।

वायु प्रदूषण के साथ-साथ दिल्ली-एनसीआर की हवा में ब्लैक कार्बन की बढ़ती मात्रा को लेकर भी अलर्ट किया जा रहा है।

Trending Videos
Delhi Air Pollution adn aqi today How Dangerous Is Black Carbon for Your Health
हवा में घुलता जहर - फोटो : Amarujala.com/AI

ब्लैक कार्बन को लेकर भी अलर्ट

अमर उजाला में प्रकाशित रिपोर्ट के मुताबिक पंजाब में पराली जलाने से हवा में हानिकारक ब्लैक कार्बन की मात्रा बढ़ रही है। इसका असर सेहत पर पड़ सकता है। पीयू, पीजीआई और आईआईटी दिल्ली की स्टडी में सामने आया है कि ग्रामीण क्षेत्रों की हवा में मौजूद ब्लैक कार्बन का 48% हिस्सा फसल अवशेष जलाने से निकलता है। पंजाब में पराली का प्रदूषण दिल्ली-एनसीआर के साथ हरियाणा, यूपी और आसपास के राज्यों को भी प्रभावित कर रहा है।
 

  • कृषि अवशेष जलने से निकलने वाले बारीक काले कण ब्लैक कार्बन कहलाते हैं। यह पीएम 2.5 का प्रमुख हिस्सा है और हवा में तैरता रहता है।
  • कई अध्ययनों में प्रदूषित हवा को सेहत के लिए गंभीर समस्याएं बढ़ाने वाला पाया गया है। यह वही काला धुआं जैसा पदार्थ है, जो डीजल गाड़ियों, लकड़ी या पराली जलाने से निकलता है।
Delhi Air Pollution adn aqi today How Dangerous Is Black Carbon for Your Health
वायु प्रदूषण - फोटो : अमर उजाला/AI

पहले जानिए एक्यूआई 400 पार होना कितना खतरनाक है?

दिल्ली-एनसीआर में हवा की गुणवत्ता बेहद खराब स्थिति में पहुंच रही है। मंगलवार को दिल्ली-एनसीआर के ज्यादातर हिस्सो में एक्यूआई 400 के पार रहा, बुधवार को भी कमोबेश यही स्थिति देखी गई है। 
 

  • एयर क्वालिटी इंडेक्स हवा में मौजूद प्रदूषण के स्तर को बताता है। एक्यूआई पैमाने पर 401-500 के बीच के स्तर को गंभीर माना जाता है।
  • हवा में मौजूद प्रदूषक स्वस्थ लोगों को भी प्रभावित कर सकते हैं।
  • वहीं, पहले से अस्थमा, सांस की बीमारी, दिल की बीमारी और फेफड़ों की समस्या से जूझ रहे लोगों के लिए खतरा और बढ़ जाता है।
  • ऐसी हवा के संपर्क के कारण खांसी, गले में खराश, आंखों में जलन, सांस फूलना और सीने में भारीपन जैसी परेशानियां हो सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Delhi Air Pollution adn aqi today How Dangerous Is Black Carbon for Your Health
वायु प्रदूषण के खतरे - फोटो : Amarujala.com/AI

ब्लैक कार्बन से क्या दिक्कतें होती हैं?

ब्लैक कार्बन को आम भाषा में कालिख कहा जाता है। डीजल गाड़ियों के धुएं, कोयला-लकड़ी या दूसरे जैविक ईंधन के जलने से ब्लैक कार्बन निकलता है। पराली जलना इसके खतरे को काफी बढ़ा देती है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के मुताबिक, ब्लैक कार्बन भी पीएम2.5 कणों का हिस्सा है। ये इतने छोटे होते हैं कि सांस के साथ फेफड़ों के अंदर तक पहुंच सकते हैं। 
 

  • ब्लैक कार्बन के कण बहुत छोटे होते हैं। प्रदूषित हवा में सांस लेने से ये कण फेफड़ों के अंदर तक पहुंच सकते हैं। 
  • लगातार इनके संपर्क में रहने से शरीर में सूजन और सांस से जुड़ी समस्याओं का खतरा बढ़ जाता है। अस्थमा के मरीजों में ये सांस लेने की दिक्कत और अस्थमा अटैक को बढ़ सकते हैं।
  • ब्लैक कार्बन के संपर्क से हृदय और रक्त वाहिकाओं से जुड़ी समस्याओं का खतरा भी बढ़ता देखा गया है। 
विज्ञापन
Delhi Air Pollution adn aqi today How Dangerous Is Black Carbon for Your Health
वायु प्रदूषण से बचाव के लिए मास्क - फोटो : Adobe Stock

प्रदूषण से बचने के लिए क्या करें?

दिल्ली-एनसीआर में अभी से एक्यूआई 400 के पार हो गया है, विशेषज्ञों ने आशंका जताई है कि आने वाले दिनों में स्थिति और भी खतरनाक हो सकती है। ऐसे में सभी लोगों को बचाव के उपाय करते रहना चाहिए। 
 

  • सुबह और शाम के समय बाहर वॉक या रनिंग से बचें। खुले में एक्सरसाइज करने के बजाय घर के अंदर हल्की एक्सरसाइज करें।
  • बाहर निकलते समय अच्छी फिटिंग वाला मास्क पहनें।
  • घर की खिड़कियां और दरवाजे बंद रखें।  बाहर प्रदूषण का स्तर ज्यादा हो तो और सावधानियां बरतें।-
  • बच्चों, बुजुर्गों, गर्भवती महिलाओं और अस्थमा व हार्ट के मरीजों को खास सावधानी बरतनी चाहिए।
  • अगर सांस लेने में परेशानी, सीने में दर्द या लगातार खांसी हो रही है, तो डॉक्टर से संपर्क करें।





--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed