{"_id":"649dbf2b62618cedb20ba515","slug":"breaking-the-boundary-wall-of-the-railway-tractor-overturned-near-the-third-line-2023-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसा टला: रेलवे की चाहरदीवारी को तोड़ते हुए थर्ड लाइन के पास जाकर पलटा ट्रैक्टर, चालक के खिलाफ मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसा टला: रेलवे की चाहरदीवारी को तोड़ते हुए थर्ड लाइन के पास जाकर पलटा ट्रैक्टर, चालक के खिलाफ मुकदमा
Thu, 29 Jun 2023 10:58 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Thu, 29 Jun 2023 10:58 PM IST
सार
अलीगढ़-महरावल के मध्य किलोमीटर 1329/35 के मध्य थर्ड लाइन पर चालक सिंटू सिंह निवासी ग्राम रतरोई, थाना गंगीरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में बालू लेकर दक्षिण दिशा की तरफ से लाइन के किनारे से निकल रहा था। बालू अधिक होने के कारण ट्रॉली का पहिया धंस गया और ट्राली रेलवे की चाहरदीवारी को तोड़ते हुए थर्ड लाइन के पास पलट गई।
विज्ञापन
मेहरावल के पास रेलवे ट्रेक के पास पलटी ट्रैक्टर ट्राली
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली -हावड़ा रेलवे ट्रैक के सहारे बृहस्पतिवार को बालू से भरा एक ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गया। इससे रेलवे की चाहरदीवारी टूट गई। गनीमत रही कि हादसे के बाद कोई ट्रेन ट्रैक से नहीं गुजर रही थी, अन्यथा कोई बड़ा हादसा हो सकता था। आरपीएफ ने आरोपी ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
विज्ञापन
पोस्ट कमांडर राजीव वर्मा ने बताया कि अलीगढ़-महरावल के मध्य किलोमीटर 1329/35 के मध्य थर्ड लाइन पर चालक सिंटू सिंह निवासी ग्राम रतरोई, थाना गंगीरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में बालू लेकर दक्षिण दिशा की तरफ से लाइन के किनारे से निकल रहा था। बालू अधिक होने के कारण ट्रॉली का पहिया धंस गया और ट्राली रेलवे की चाहरदीवारी को तोड़ते हुए थर्ड लाइन के पास पलट गई।
विज्ञापन
इससे थर्ड लाइन पर रेल आवागमन प्रभावित हुआ। गनीमत रही कि उस वक्त कोई ट्रेन नहीं आ रही थी, अन्यथा कोई गंभीर हादसा हो सकता था। ड्यूटी मेट राधेश्याम की तहरीर पर ट्रैक्टर चालक सिंटू के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। हादसे में चाहदीवारी का करीब नौ हजार रुपये का नुकसान हुआ है। ट्रैक्टर-ट्रॉली एवं बालू को हटवा दिया गया है।
विज्ञापन