फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   birth and death certificate made in Aligarh Municipal Corporation

Aligarh Nagar Nigam: जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने में घिस रहीं एड़ियां, बहाना बनाकर टरका दिया जाता है

Thu, 01 Aug 2024 04:31 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Thu, 01 Aug 2024 04:31 PM IST
सार

अमर उजाला ने 31 जुलाई को नगर निगम में जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने की प्रक्रिया की पड़ताल की। दोपहर करीब दो बजे चार में से तीन काउंटर बंद थे, मगर कुछ बाहरी लोग कक्ष के अंदर जरूर मौजूद थे, जिनका काम हो रहा था।

विज्ञापन
birth and death certificate made in Aligarh Municipal Corporation
नगर निगम में जन्म प्रमाण प्रत्र काउंटर बंद करके पीछे के गेट से हो रहा अपने लोगों का काम - फोटो : संवाद

विस्तार

अलीगढ़ नगर निगम में जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने के लिए बाबुओं से सांठगांठ होना जरूरी है। यदि ऐसा नहीं तो पोर्टल ठप होने, नेटवर्क बाधित होने और संबंधित व्यक्ति का पटल पर न होने जैसे कई कारण गिनाकर आवेदक को टरका दिया जाता है और लोगों को महीनों चक्कर कटवाए जाते हैं।

विज्ञापन


अमर उजाला ने 31 जुलाई को नगर निगम में जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने की प्रक्रिया की पड़ताल की। दोपहर करीब दो बजे चार में से तीन काउंटर बंद थे, मगर कुछ बाहरी लोग कक्ष के अंदर जरूर मौजूद थे, जिनका काम हो रहा था, जबकि बाहर कई आवेदक काउंटर खुलने का इंतजार कर रहे थे। इनमें से किसी ने जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए छह माह पहले तो किसी ने चार महीने पहले आवेदन किया था। मगर उनको कोई न कोई बहाना बनाकर टाल दिया जाता है।आवेदकों का कहना था कि उनकी अंदर तक पहुंच नहीं है। इसलिए उनका काम नहीं हो रहा है। इस संबंध में मुख्य कर निर्धारण अधिकारी अशोक कुमार का कहना है कि पोर्टल में समस्या आ रही है, जो स्थानीय स्तर से नहीं है। उम्मीद है कि चार-पांच दिन में समस्या का समाधान हो जाएगा।

विज्ञापन

जन्म प्रमाण पत्र के लिए पिछले छह महीने से नगर निगम का चक्कर काट रहा हूं। -हरीश सोनी, सराय हकीम
एक महीने से जन्म प्रमाण बनवाने के लिए आ रहा हूं, कोई न कोई कारण बताकर टाल देते हैं। - अनिल गुप्ता, मामू भांजा
जन्म प्रमाण पत्र के लिए चार महीने से नगर निगम आ रहा हूं। मुझे सर्वर ठप होना बता दिया जाता है।-डॉ. दुर्गेश शर्मा, आगरा रोड
नगर निगम की व्यवस्था से दुखी हूं। जन्म प्रमाण पत्र के लिए कई दिनों से चक्कर काट रहा हूं।-दीपेश अग्रवाल, रसलगंज

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed