फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Babri Masjid disputed Poster in Aligarh Muslim University

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में बाबरी को लेकर लगे विवादित पोस्टर, प्रशासन में हड़कंप

Thu, 06 Dec 2018 03:10 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़ Updated Thu, 06 Dec 2018 03:10 PM IST
विज्ञापन
Babri Masjid disputed Poster in Aligarh Muslim University
एएमयू में लगे विवादित पोस्टर - फोटो : अमर उजाला
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में 'अन्याय के खिलाफ खड़े होने और बाबरी मस्जिद का जल्द पुनर्निर्माण होगा इंशाल्लाह' लिखित पोस्टर लगने के बाद खलबली मच गई है। सूचना के बाद प्रोक्टोरियल टीम द्वारा कैंपस में लगाए गए पोस्टर हटवाए जा रहे हैं। 6 दिसंबर को एक समुदाय द्वारा काला दिवस के रूप में मनाया जाता है।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को एएमयू के मौलाना आजाद लाइब्रेरी परिसर एवं आर्ट्स फैकल्टी सहित कई स्थानों पर अन्याय के खिलाफ खड़े होने और बाबरी मस्जिद के पुनर्निर्माण से संबंधित पोस्टर लगाए गए थे। यह पोस्टर स्टूडेंट्स एसोसिएशन फॉर इस्लामिक आईडियोलॉजी, एएमयू यूनिट द्वारा लगाए गए हैं। हालांकि एसोसिएशन द्वारा पोस्टर लगाने की अनुमति प्रॉक्टर से नहीं ली गई है। 
विज्ञापन


सूचना मिलने के बाद एएमयू में खलबली मच गई है। प्रॉक्टोरियल टीम के सदस्य पोस्टर हटवा रहे हैं। इस संबंध में एएमयू के पीआरओ ऑफिस के एमआईसी प्रोफेसर शाफे किदवई ने बताया कि पोस्टर लगाने के लिए अनुमति नहीं ली गई है। पोस्टर लगवाने में छात्र शामिल है या नहीं इसकी जानकारी नहीं है। स्टूडेंट्स एसोसिएशन फॉर इस्लामिक आईडियोलॉजी का नाम भी कभी नहीं सुना है। प्रोक्टोरियल टीम द्वारा पोस्टर हटवाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed