{"_id":"664a8885ed8835e40d05b194","slug":"auto-riding-woman-and-a-child-died-in-collision-with-tractor-aligarh-news-c-119-1-sali1001-100639-2024-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: ट्रैक्टर की टक्कर से ऑटो सवार महिला व एक बच्चे की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: ट्रैक्टर की टक्कर से ऑटो सवार महिला व एक बच्चे की मौत
Mon, 20 May 2024 04:47 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
Updated Mon, 20 May 2024 04:47 AM IST
विज्ञापन
शनिवार की रात करीब साढ़े दस बजे पनैठी-गंगीरी रोड पर कौडियागंज के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने एक ऑटो में टक्कर मार दी। हादसे में आटो सवार एक महिला व एक बालक की मौत हो गई। वहीं तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें पुलिस ने जिला अस्पताल भेजा है।
कासगंज शहर के गंगेश्वर काॅलोनी निवासी अनिल यादव परिवार सहित नोएडा में रहकर ऑटो चलाते हैं। शनिवार की रात अपनी पत्नी और परिवार के सदस्यों सहित ऑटो से कासगंज लौट रहे थे। रात कौड़ियागंज के पास सामने से आए तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने आटो में टक्कर मार दी।
इस हादसे में अनिल यादव की पत्नी स्नेह लता (28) और शिवा (5) पुत्र सोनू की मौत हो गई। वहीं अनिल यादव सहित उनका पुत्र देव, बेटी गौरी और भाई अजय कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा होते ही राहगीर और आसपास के लोग भागकर मौके पर पहुंचे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शव को पोस्टमार्टम भेजने सहित घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया।