फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   ATS caught two ISIS members from Aligarh

Aligarh News: एटीएस ने अलीगढ़ से पकड़े आईएसआईएस के दो सदस्य, एक एएमयू का पूर्व व दूसरा मौजूदा छात्र

Mon, 06 Nov 2023 08:11 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Mon, 06 Nov 2023 08:11 PM IST
सार

यूपी एटीएस ने अलीगढ़ में दबिश दी। यहां से आईएसआईएस के दो सदस्य गिरफ्तार किए हैं।  इनमें से एक एएमयू का पूर्व व एक मौजूदा छात्र बताया गया है। ये दोनों गिरफ्तारियां पिछले दिनों दिल्ली स्पेशल सेल द्वारा तीन आतंकियों की गिरफ्तारी के क्रम में मिले इनपुट के बाद की है।

विज्ञापन
ATS caught two ISIS members from Aligarh
यूपी एटीएस - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

प्रदेश में देश विरोधी गतिविधियों के खिलाफ अभियान के क्रम में एटीएस ने अलीगढ़ शहर से आईएसआईएस के दो सदस्य गिरफ्तार किए हैं। इन दोनों पर हैंडलर्स के निर्देश पर यूपी में बड़ी घटना की योजना बनाने के साथ में अपने जैसी सोच वाले युवाओं को जोड़कर जेहाद की सेना बनाने का आरोप है। इनमें से एक एएमयू का पूर्व व एक मौजूदा छात्र बताया गया है। ये दोनों गिरफ्तारियां पिछले दिनों दिल्ली स्पेशल सेल द्वारा तीन आतंकियों की गिरफ्तारी के क्रम में मिले इनपुट के बाद की है। दोनों को सोमवार को लखनऊ न्यायालय में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। अब रिमांड पर लेकर आगे पूछताछ की तैयारी है।

विज्ञापन


यूपी एटीएस यूनिट द्वारा जारी प्रेसनोट के अनुसार एजेंसी को यह इनपुट मिल रहा था कि कुछ लोग आईएसआईएस से प्रेरित होकर संगठन में शामिल होने की शपथ ले चुके हैं। वे देश विरोधी साजिश रच रहे हैं। ये रेडिक्लाइज्ड लोग अपने हैंडलर्स/सीनियर्स के निर्देश पर अपने जैसी सोच रखने वाले लोगों को जोड़कर आतंकी जेहाद की सेना बना रहे हैं। साथ में यूपी में बड़ी वारदात की साजिश रच रहे हैं। इस पर काम करते हुए इलेक्ट्रानिक सर्विलांस की मदद से जांच करते हुए साक्ष्य जुटाए और एटीएस थाना लखनऊ में मुकदमा दर्ज कर 6 नवंबर को टीम ने अलीगढ़ में दबिश दी। 
विज्ञापन


इस दौरान अब्दुल्ला अर्सलान व माज बिन तारिक को उनके घरों से गिरफ्तार करके ले गई। इनके पास से आईएसआईएस व अलकायदा इन द इंडिया सब कॉंटीनेंट के प्रिंट दस्तावेज, पैन ड्राइव में प्रोपेगेंडा से जुड़े साक्ष्य मिले हैं। इनके पास से मिले इलेक्ट्रानिक उपकरणों की मैमोरी देश विरोधी व आतंकी संगठनों से समर्थित कई ग्रुप पाए गए। साथ में आतंकी संगठनों के प्रतिबंधित साहित्य का आदान प्रदान भी पाया गया। प्रारंभिक पूछताछ के बाद दोनों को सोमवार को रिमांड मजिस्ट्रेट के समक्ष पेशी के बाद जेल भेज दिया गया। अब पीसीआर पर लेने की तैयारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

यूपी एटीएस की टीम अलीगढ़ से दो युवकों को संदिग्ध बताकर ले गई है। उनके खिलाफ लखनऊ में मुकदमा दर्ज होना बताया गया। बाकी हमसे जो मदद मांगी जाएगी वह दी जाएगी। विवेचना व अन्य कार्यवाही उन्हीं के स्तर से हो रही है।-कलानिधि नैथानी, एसएसपी, अलीगढ़

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed