फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Artical 370

कश्मीर की लड़कियां बहन-बेटियों के समान

Mon, 12 Aug 2019 12:27 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 12 Aug 2019 12:27 AM IST
विज्ञापन
Artical 370
भाजपा के महानगर कार्यालय पर बैठक को संबोधित करते पुरुषोत्तम खंडेलवाल - फोटो : CITY OFFICE
भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं आगरा के विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने कहा कि कश्मीर की लड़कियां हमारी बहन-बेटियों के समान हैं। खंडेलवाल रविवार को अनुच्छेद 370 एवं 35 ए पर मीडिया से सर्किट हाउस में बातचीत कर रहे थे। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के कश्मीरी बहू वाले विवादित बयान पर कहा कि इस विवाद का अंत हो गया है। कश्मीर की बेटियों को लेकर अगर कोई कुछ बोलता है तो वह उसके लिए स्वयं जिम्मेदार है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अनुच्छेद 370 एवं 35 ए को देश हित में हटाया गया है। 1952 से लेकर अब तक 17 लोकसभा चुनाव हुए हैं और सभी चुनावों के घोषणा पत्र में हमने सरकार बनने पर 370 हटाने का वादा किया था। अब जाकर वादा पूरा हुआ है। अटलबिहारी वाजपेयी प्रधानमंत्री बने थे तो कांग्रेसी यह कहकर मजाक उड़ाते थे कि अब हटाइए न अनुच्छेद 370। उन्होंने कहा कि कांग्रेस एवं सपा नेता पाकिस्तानी संसद की भाषा बोल रहे हैं। इससे देश तोड़ने वाली ताकतों को बल मिल रहा है।
विज्ञापन

जवाहर लाल नेहरू ने स्वयं कहा था कि 370 घिसते-घिसते घिस जाएगी और खत्म हो जाएगी। संविधान में यह अस्थायी है। एएमयू में पढ़ने वाले कश्मीरी छात्रों की नाखुशी के सवाल पर उन्होंने कहा कि चंद लोग नाखुश हैं तो उनका क्या किया जा सकता है। वह नासमझी में ऐसी बातें कर रहे हैं। कश्मीर में जब उद्योग लगेंगे और उन्हें रोजगार मिलेंगे तब खुशी होगी। उन्हें समझाएं कि महबूबा की भाषा न बोलें। सांसद सतीश गौतम, महानगर अध्यक्ष विवेक सारस्वत, जिलाध्यक्ष गोपाल सिंह, सुनील पांडेय, शिव नारायण शर्मा, डॉ. निशित, शैलेंद्र गुप्ता, विक्रांत जौहरी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

राहुल की बात... डॉट, डॉट, डॉट के बराबर है
सोनिया गांधी को कांग्रेस पार्टी का अंतरिम अध्यक्ष बनाए जाने पर उन्होंने कहा कि यह कांग्रेस का आंतरिक मामला है। कांग्रेस ने जो पाप किया है, उसके लिए नेताओं को सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए। राहुल गांधी से संबंधित सवाल पर उन्होंने कहा कि राहुल की बात.. डॉट, डॉट, डॉट के बराबर है। राम मंदिर के सवाल पर कहा कि हम अपने स्टैंड पर कायम हैं। इस मसले पर बोलना नहीं चाहता। भाजपा जो कहती है, वह करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed