फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Ariba Khan of Aligarh will be honored at Raj Bhavan

Republic Day: अलीगढ़ की अरीबा का आज राजभवन में होगा सम्मान, मेहनत आई काम, घर में खुशी का माहौल

Sun, 26 Jan 2025 10:41 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sun, 26 Jan 2025 10:41 AM IST
सार

अलीगढ़ शहर की उभरती निशानेबाज अरीबा खान की मेहनत काम आ गई है। प्रदेश सरकार ने खेल के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए उन्हें रानी लक्ष्मीबाई पुरस्कार से नवाजा है।

विज्ञापन
Ariba Khan of Aligarh will be honored at Raj Bhavan
निशानेबाज अरीबा खान - फोटो : स्वयं

विस्तार

प्रदेश के चार खिलाड़ियों का चयन वर्ष 2023-24 में प्रदर्शन के आधार पर लक्ष्मण और रानी लक्ष्मीबाई अवॉर्ड के लिए किया गया है। इन खिलाड़ियों को 26 जनवरी पर राजभवन में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में सम्मानित किया जाएगा। अलीगढ़ की अरीबा खान को शूटिंग में बेहतर प्रदर्शन के लिए यह सम्मान मिलेगा।

विज्ञापन


मेहनत आई काम, घर में खुशी का माहौल
अलीगढ़ शहर की उभरती निशानेबाज अरीबा खान की मेहनत काम आ गई है। प्रदेश सरकार ने खेल के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए उन्हें रानी लक्ष्मीबाई पुरस्कार से नवाजा है। पुरस्कार पाने के बाद अरीबा के घर में खुशी का माहौल है।निशानेबाज अरीबा के खाते में कई अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय पदक है। 
विज्ञापन


पूर्व निशानेबाज मोहम्मद खालिद खान व फातिमा मरियम की बेटी अरीबा ने वर्ष 2013 में दिल्ली में आयोजित यूपी स्टेट चैंपियनशिप में तीन स्वर्ण पदक जीते।उन्होंने वर्ष 2017 में फिनलैंड में स्वर्ण पदक, वर्ष 2018 में जूनियर वर्ल्ड कप जर्मनी में टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता। वर्ष 2019 में फिनलैंड में रजत पदक जीता। वर्ष 2021 में लीमा पेरु में टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता। खालिद खान ने कहा कि उन्हें बेटी पर गर्व है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed