{"_id":"5f52a49b8ebc3e36bb77568e","slug":"animal-thief-arrested-after-encounter-city-office-news-ali24298509","type":"story","status":"publish","title_hn":"25 हजारी इनामी पशु चोर मुठभेड़ में जख्मी, एक फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
25 हजारी इनामी पशु चोर मुठभेड़ में जख्मी, एक फरार
विज्ञापन
मुठभेड़ घायल हम्मू
- फोटो : CITY OFFICE
हरदुआगंज पुलिस ने 25 हजार के इनामी पेशेवर पशु चोर को शुक्रवार देर रात मुठभेड़ में जख्मी होने के बाद दबोचा है। उसके पैर में गोली लगी है। इस दौरान उसका एक साथी भाग जाने में सफल रहा, जिसकी तलाश में देर रात तक कांबिंग जारी रही। वहीं घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भरती कराया गया।
हरदुआगंज एसओ रीतेश कुमार के अनुसार देर रात वह पुलिस टीम के साथ गश्त पर थे। इसी दौरान चंगेरी पुल के पास झाड़ियों में छिपे बदमाश दिखाई दिए और जब उन्हें घेरने की कोशिश की गई तो उन्होंने पुलिस पर फायर कर दिए। जवाबी फायरिंग में एक बदमाश पैर में गोली लगने से वहीं गिर गया, जबकि उसका साथी अंधेरे में झाड़ियों में गायब हो गया। घायल बदमाश को तत्काल अस्पताल भेजा गया, जिसकी पहचान हम्मू पुत्र जान मोहम्मद निवासी सिल्ला के रूप में हुई है। वह थाने से 25 हजार रुपये का इनामी है।
पुलिस के अनुसार, वह पेशेवर पशु चोर है। पूर्व में कई वारदात कर चुका है। डेढ़ माह पहले ही कासगंज से डकैती के मुकदमे में छूटकर आया है। अभी उसके साथी की देर रात तक तलाश चल रही थी। एसपी देहात शुभम पटेल के अनुसार घायल बदमाश से इलाज के बाद पूछताछ की जाएगी। इसके बाद उससे अन्य जानकारियां जुटाई जाएंगी। फॉरेंसिक टीम को मौके पर साक्ष्य संकलन के लिए भेजा गया है। बदमाश के पास से तमंचा, कारतूस आदि के अलावा पांच हजार रुपये नकद भी मिले हैं।