{"_id":"67faae612de9fc1cdf082ffd","slug":"amuta-election-on-april-23-2025-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"AMUTA: एएमयू शिक्षक संघ का चुनाव 23 अप्रैल को, अध्यक्ष-सचिव व संयुक्त सचिव के पद पर आए प्रत्याशियों के नाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
AMUTA: एएमयू शिक्षक संघ का चुनाव 23 अप्रैल को, अध्यक्ष-सचिव व संयुक्त सचिव के पद पर आए प्रत्याशियों के नाम
Sun, 13 Apr 2025 01:48 AM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Sun, 13 Apr 2025 01:48 AM IST
सार
अमुटा के लिए 23 अप्रैल को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक स्टाफ क्लब में मतदान होगा। इसके बाद मतों की गिनती होगी।
विज्ञापन
एएमयू
- फोटो : संवाद
विस्तार
एएमयू शिक्षक संघ (अमुटा) का चुनाव 23 अप्रैल को होगा। अध्यक्ष पद के लिए प्रो. तुफैल अहमद, सचिव पद के लिए डॉ. अशरफ मतीन और संयुक्त सचिव पद के लिए डॉ. जमील अहमद के नाम चर्चा में हैं। 16 अप्रैल को उम्मीदवारों की स्पष्ट तस्वीर सामने आ जाएगी।
विज्ञापन
मुख्य चुनाव अधिकारी प्रो. आफताब आलम ने बताया कि रविवार तक सदस्यता के लिए आवेदन किए जाएंगे। रविवार रात आठ बजे संशोधित मतदाताओं की सूची प्रदर्शित की जाएगी। 16 अप्रैल से नामांकन प्रपत्र मिलेंगे, जो रात सात बजे तक जमा होंगे। नामांकन पत्रों की जांच 16 अप्रैल को शाम सात बजे से होगी।
विज्ञापन
नामांकन पत्र 18 अप्रैल रात 7 बजे तक वापस लिए जा सकेंगे। रात आठ बजे के बाद उम्मीदवारों को क्रमांक संख्या आवंटित होंगे। 23 अप्रैल को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक स्टाफ क्लब में मतदान होगा। इसके बाद मतों की गिनती होगी।
विज्ञापन